Indian Passenger Attacks On Co-Flyers: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 साल के भारतीय नागरिक ने कुछ यात्रियों पर कांटे से हमला किया और एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

Indian Passenger Attacks On Co-Flyers: अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां 28 साल के भारतीय नागरिक पर उड़ान के दौरान हिंसा करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकागो से जर्मनी जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH-431 में उसने दो यात्रियों पर धातु के कांटे से हमला किया और एक महिला को थप्पड़ मारा। यह पूरी घटना 25 अक्टूबर को हुई, जिसके बाद फ्लाइट को इमरजेंसी में बोस्टन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यात्रियों में फैला दहशत

अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस के मुताबिक, फ्लाइट में बैठे भारतीय यात्री प्रणीत कुमार अचानक हिंसक हो गए। उन्होंने 17 साल के एक लड़के के कंधे पर और दूसरे के सिर के पीछे मेटल फोर्क से वार किया जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब क्रू मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की, तो प्रणीत ने हाथ से बंदूक का इशारा बनाकर अपने मुंह में रखा और गोली चलाने का नाटक किया। उसकी इस हरकत से यात्रियों में दहशत फैल गई। इसके बाद प्रणीत ने पास बैठी एक महिला यात्री को थप्पड़ मार दिया। फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत उसे काबू में किया और सुरक्षा के लिए उसकी सीट से बांध दिया। इसके बाद पायलट ने विमान को बोस्टन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: कर्ज माफी की मांग को लेकर नागपुर में किसानों ने किया प्रदर्शन, ट्रेनों को रोकने की दी चेतावनी

2 करोड़ तक का लग सकता है जुर्माना

अमेरिकी संघीय अभियोजन कार्यालय के मुताबिक, प्रणीत पर खतरनाक हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। यह एक गंभीर अपराध है, और अगर वह दोषी साबित होता है, तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। इसके साथ ही 3 साल तक निगरानी में रहना पड़ सकता है और करीब ₹2 करोड़ तक का जुर्माना भी लग सकता है।