मयुषी भगत (Mayushi Bhagat) की तलाश कर रही अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने जानकारी देने पर 10 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। वह 2019 से लापता है। 

न्यूयॉर्क। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 29 साल की भारतीय लड़की मयुषी भगत (Mayushi Bhagat) को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में रखा है। उसके बारे में जानकारी देने पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर इनाम दिया जाएगा। मयुषी कोई अपराधी नहीं है। वह लापता है। FBI ने उसे अपनी लापता लोगों की लिस्ट के मोस्ट वांटेड कैटेगरी में रखा है। मयुषी भगत चार साल पहले न्यू जर्सी से लापता हो गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मयुषी भगत को 29 अप्रैल 2019 की शाम को आखिरी बार देखा गया था। वह अपने अपार्टमेंट से रंगीन पायजामा पैंट और काली टी-शर्ट पहनकर निकली थी। 1 मई 2019 को मयुषी के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चार साल में मयुषी का पता नहीं लगा सकी FBI

FBI नेवार्क फील्ड ऑफिस और जर्सी सिटी पुलिस विभाग चार साल में मयुषी का पता नहीं लगा सकी। FBI अब इस काम में आम लोगों से मदद मांग रही है। FBI ने कहा है कि मयुषी के लोकेशन बताने और उसे बरामद करने में मददगार जानकारी देने पर दस हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

न्यूयॉर्क इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ती थी मयुषी भगत

पिछले साल जुलाई में FBI ने भगत को लापता लोगों की लिस्ट में डाला था। FBI ने भगत के बारे में लोगों से जानकारी देने की अपील की थी। मयुषी भगत का जन्म जुलाई 1994 को भारत में हुआ था। वह छात्र वीजा पर अमेरिका गई थी और न्यूयॉर्क इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें-यूनिवर्सिटी बिल्डिंग में अंधाधुंध फायरिंग, कम से कम दस लोगों की मौत, कई घायल

FBI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मयुषी अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू बोलती है। न्यू जर्सी के साउथ प्लेनफील्ड में उसके दोस्त हैं। FBI ने कहा कि भगत, उनके ठिकाने या उनके लापता होने के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को FBI नेवार्क या जर्सी सिटी पुलिस विभाग को फोन करना चाहिए। भगत के बाल काले और आंखें भूरी हैं। उसकी लंबाई 5'10' है। वह 2016 में F1 छात्र वीजा पर अमेरिका आई थी।

यह भी पढ़ें-पन्नुन की हत्या की साजिश के अमेरिकी आरोप के बाद बदला भारत का रवैया, वे ऐसे नहीं बना सकते रास्ता: जस्टिन ट्रूडो