इंडोनेशिया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रीविजया एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही जावा समुद्र में क्रैश हो गया। विमान में सात बच्चों और छह क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था।

जकार्ता. इंडोनेशिया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रीविजया एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही जावा समुद्र में क्रैश हो गया। विमान में सात बच्चों और छह क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि विमान 1 मिनट में 10 हजार फीट नीचे आया। हालांकि, अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडोनिया के ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की ओर से बताया गया कि श्रीविजया SJ 182 का स्थानीय समय के अनुसार 2.40 बजे संपर्क टूट गया था। विमान ने जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा हवाई अड्डे से पोंटिअनक के लिए उड़ान भरी थी। विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई पर था। लेकिन सिर्फ एक मिनट में ही नीचे आ गया। 

समुद्र से निकले शरीर और कपड़ों के चीथड़े
बताया जा रहा है कि विमान का संपर्क समुद्र के ऊपर टूटा था। ऐसे में समुद्र में विमान के मलबे को तलाशा जा रहा है। यहां खोजी जहाज, हेलिकॉप्टर और बचाव दल को तैनात किया गया। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, समुद्र से शरीर और कपड़ों के कुछ चीथड़े मिले हैं। इसके अलावा विमान का कुछ मलबा भी मिला है। वहीं, विमान में सवार यात्रियों के परिजन भी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। हालांकि, इंडोनेशिया सरकार की ओर लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 

Scroll to load tweet…


26 साल पुराना था विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 है। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। इसके बाद श्रीविजया एयरलाइंस ने इसे खरीद लिया। 

Scroll to load tweet…

2018 में भी हुआ था विमान हादसा
इससे पहले 2018 में इंडोनेशिया की लायन एयर की फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 189 लोगों की मौत हुई थी। इस विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी और सिर्फ 12 मिनट बाद क्रैश हो गया था।