इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में बहुत से ऐसे लोगों की भी मौतें हो रही हैं जिनका सीधे तौर पर इस युद्ध से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बच्चों की मौतें ज्यादा तकलीफदेह हैं। 

Israel Hamas War. इजराइल-गाजा युद्ध में 12 साल की हैरी पॉटर फैन की मौत हो गई है। हैरी पॉटर जैसी विश्व विख्यात बुक की राइटर जेके राउलिंग ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस खबर की पुष्टि इजराइल ने भी कर दी है। हैरी पॉटर की इस फैन की मौत हमास के आतंकी हमले में हुई जब बीते 7 अक्टूबर को हमास ने यहूदी देश इजराइल पर हमला बोला। इसी दौरान हैरी पॉटर फैन नोया डैन और उसकी 80 साल की दादी सहित 3 दूसरे रिश्तेदारों को भी मौत के घाट उतार दिया गया। पहले यह पता चला कि इनको बंधक बनाया गया है लेकिन बाद में इनकी लाशें बरामद हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 साल की बच्ची दादी से मिलने जा रही थी लेकिन मिली मौत

इजराइल की 12 वर्षीय लड़की को पूरी दुनिया देखनी थी लेकि इजराइल हमास और फिलीस्तीन के युद्ध में वह भेंट चढ़ गई। हैरी पॉटर बुक की राइटर जेके राउलिंग ने उसके बारे में पोस्ट किया और कहा कि वह हमास के हमले में मारी गई है। इजराइल सरकार ने भी इस बात की पुष्टि की है। नोया डैन नाम था लड़की का जो कि अपनी 80 वर्षीय दादी से मिलने जा रही थी। उसी वक्त हमास के गुर्गों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। इजराइली सरकार ने हैरी पॉटर सीरीज जैसी पोशाक पहने उनकी तस्वीर साझा की है। साथ ही हमास को असंवेदनशील, कठोर और मजाकिया बताया है।

ऐसे बच्चों का अपहरण करना और हत्या करना कौन सी मानवीयता है। राउलिंग ने पोस्ट को फिर से शेयर किया और फिलिस्तीनी समूह की कड़ी निंदा की है। अब इजराइली सरकार ने पुष्टि की कि ऑटिज्म से पीड़ित 12 वर्षीय लड़की को उसकी दादी कार्मेला के साथ मार दिया गया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हमें यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि नोया और उसकी दादी कार्मेला के शव कल पाए गए। आप सभी को धन्यवाद, जिन्होंने उसे घर लाने में हमारी मदद करने के लिए उसकी कहानी शेयर की। हमारे दिल टूट गए हैं।

Scroll to load tweet…

आखिर कौन थी नोया

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार नोय जो कि हैरी पॉटर की फैन और ऑटिज्म से पीड़ित युवा लड़की थी। व शोर,लाइट और टच के प्रति संवेदनशील थी। उन्हें और उनकी दादी को 7 अक्टूबर को एक यहूदी बस्ती से तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ अपहरण कर लिया गया था। तब 12 साल की बच्ची अपनी दादी से मिलने जा रही थी, जो गाजा के साथ इजराइल की सीमा के पास किबुत निर ओज में रहती थी। इस 12 साल की लड़की को दादी के साथ ही मार दिया गया। उसके लापता होने के बाद जेके राउलिंग ने हमास के हमलों के साथ-साथ बच्चों के अपहरण की निंदा की। 

राउलिंग ने इजराइली सरकार की पोस्ट के जवाब में लिखा कि बच्चों का अपहरण करना घृणित और पूरी तरह से अनुचित है। यह तस्वीर मेरे मन में घर कर गई है। नोया और हमास द्वारा लिए गए सभी बंधकों को जल्द ही सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को लौटाया जाए। जानकारी के लिए बता दें कि हमास ने करीब 200 लोगों को बंधक बना लिया है। इसके अलावा बीते 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान इजराइल में 1400 से अधिक लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें

मिस्र ने गाजा से फिलिस्तीनियों की रेस्क्यू के लिए खोला मानवीय सहायता गलियारा