हमास ने युद्धविराम समझौते के अनुसार 17 बंधकों के दूसरे समूह को रिहा कर दिया है। इनमें 13 इजरायल और चार थाइलैंड के नागरिक हैं। शुक्रवार को हमास ने 24 बंधकों को मुक्त किया था।

तेल अवीव। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने 17 बंधकों के दूसरे समूह को रिहा कर दिया है। इनमें 13 इजरायल और चार थाइलैंड के नागरिक हैं। रविवार को सभी इजरायल पहुंचे। सहायता आपूर्ति पर विवाद के कारण बंधकों की हिराई पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इस विवाद के चलते बंधकों की रिहाई में कई घंटों की देर हुई। इससे पहले हमास ने शुक्रवार को हमास ने 24 बंधकों को मुक्त किया था। इनमें इजरायल के 13, थाइलैंड के 10 और फिलीपींस के एक नागरिक थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मानवीय सहायता लेकर गाजा जाने वाले ट्रकों को रोके जाने को लेकर हमास और इजरायल के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते हमास ने धमकी दी थी कि वह बंधकों को नहीं छोड़ेगा। इस विवाद को कतर और मिस्र की मध्यस्थता से दूर किया गया। हमास और इजरायल के बीच चार दिन का युद्धविराम समझौता हुआ है। इस दौरान हमास द्वारा 50 बंधकों को मुक्त किया जाएगा। इसके बदले इजरायल अपनी जेलों में बंध 150 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। शुक्रवार सुबह से युद्धविराम लागू है।

परिवार से मिलने के लिए दौड़ा 9 साल का बच्चा

सोशल मीडिया पर हमास द्वारा मुक्त किए गए बंधकों के अपने परिवार से मिलने के वीडियो शेयर किए गए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में गाजा में 49 दिनों तक हमास द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद परिवार से मिलने के लिए 9 साल के ओहद मुंदर को दौड़ते देखा जा सकता है।

Scroll to load tweet…

किए गए 13 इजरायलियों में से छह महिलाएं और सात बच्चे व किशोर 
टेलीविजन फुटेज में बंधकों को गाजा से राफा सीमा पार कर मिस्र जाते दिखाया गया है। हमास ने शनिवार देर रात बंदियों को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया था। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के अनुसार रिहा किए गए 13 इजरायलियों में से छह महिलाएं और सात बच्चे व किशोर हैं। इजरायली बंधकों के बदले में 33 नाबालिगों सहित 39 फिलिस्तीनी नागरिकों को इजरायली जेलों से रिहा किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- हमास ने छोड़े 13 इजरायली और 12 थाई बंधकों को किया रिहा, रेड क्रॉस कमेटी को किया हैंडओवर

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच लड़ाई 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी। हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिससे 1200 लोगों की मौत हुई। हमास ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने जंग का ऐलान किया था। इजरायल द्वारा किए गए हमले में करीब 14800 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- युद्धविराम खत्म होने के बाद गाजा में मचेगी भयंकर तबाही ! इस बात का डर