इजराइली सैन्य बलों ने दावा किया है कि हमास ने इजराइल के कई लोगों को बंधक बना लिया है और उनकी बेरहमी से हत्या कर रहा है। आईडीएफ प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा हमास महिलाओं और  बंधकों के साथ जानवरों जैसा सलूक कर रहा है।'

Israel Hamas War : इजराइल हमास के बीच छठे दिन भी जंग(Israel Hamas War) जारी है। इस बीच इजराइल रक्षा बलों की तरफ से कहा गया है कि हमास के खिलाफ उनका एक्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को रॉकेट हमले में 1,200 इजराइली मारे गए थे। IDF ने दावा किया है कि हमास ने इजराइल के कई लोगों को बंधक बना लिया है और उन्हें जान से मारा जा रहा है। आईडीएफ प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा हमास महिलाओं और बंधकों के साथ जानवरों जैसा सलूक कर रहा है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं बच्चों की हत्या कर रहा हमास

आईडीएफ की तरफ से दावा किया गया है कि गाजा पट्टी में हमास इजराइली महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी लगाकर रखे हुए है। बंधकों की हत्या की जा रही है। जब इजरायली सैनिक वहां पहुंचे तो वहां के दृश्य देख कांप उठे। यह जॉम्बी फिल्म से भी खतरनाक है।

Scroll to load tweet…

हमास के कब्जे से मां-बच्चे को रिहा करने का वीडियो

इधर हमास ने एक इजराइली महिला और उसके बच्चे को अपनी कैद से रिहा कर दिया है। हालांकि, हमास ने ऐसा क्यों किया है, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों ने इजराइल के 150 से ज्यादा लोगों को अगवा कर लिया है। हमास ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली सेना अगर गाजा को अपना निशाना बनाएंगे तो उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।

हमास के आतंकियों को ठिकाने लगा रहा है इजराइल

इधर, इजराइल ने एक बयान जारी कर बंधकों के साथ हो रहे बर्बरता को उजागर किया है। इजराइल का दावा है कि हमास के पास गाजा पट्टी में सुरंगों और बंकरों का एक बड़ा आतंकी नेटवर्क है, जिसे निशाना बनाया जा रहा है। आईडीएफ प्रवक्ता कॉनरिकस ने कहा कि इजरायली हवाई हमले में आतंकियों के नेटवर्क ध्वस्त कर देंगे। इजराइल एक और युद्ध में लेबनान पर भी नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। उत्तरी इज़राइल में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

इजरायल-हमास जंग के 6 प्रमुख किरदार, एक तबाही का सबसे बड़ा जिम्मेदार