Israel Iranian Conflict: ईरान ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया विभाग का नया प्रमुख नियुक्त किया है। ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादमी को यह जिम्मेदारी हाल ही में नियुक्त कमांडर मेजर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने सौंपी है।

Israel Iranian Conflict: ईरान ने अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया विभाग के लिए नया प्रमुख नियुक्त किया है। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादमी को नया खुफिया प्रमुख बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मेजर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने सौंपी, जो खुद हाल ही में IRGC के कमांडर नियुक्त हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरान ने नियुक्त किया नया रिवोल्यूशनरी गार्ड्स खुफिया प्रमुख

खादमी की यह नियुक्ति उस समय हुई है जब उनके पूर्ववर्ती मोहम्मद काजेमी की मौत इजरायल के हवाई हमले में हो गई थी। इस हमले में उनके साथ दो अन्य अधिकारी की भी मौत हो गई थी। RGC प्रमुख पाकपूर ने कहा कि जब शहीद कमांडर काजमी और मोहकक ने IRGC की खुफिया टीम की कमान संभाली, तब खुफिया कामकाज में हर दिशा में अच्छा विकास हुआ।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: इशाक डार का खुलासा- पाकिस्तान करने वाला था जवाबी हमला, भारत ने पहले ही कर दिया अटैक

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहा तनाव

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। पिछले हफ्ते इजरायल ने ईरान के कई परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजरायल का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब है, लेकिन ईरान ने इस बात से इनकार किया है।