MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Hormuz Strait बंद होने से भारत-चीन सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाएं संकट में, तेल आपूर्ति पर मंडराया खतरा

Hormuz Strait बंद होने से भारत-चीन सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाएं संकट में, तेल आपूर्ति पर मंडराया खतरा

Strait of Hormuz Blockade Impact: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच Hormuz Strait के बंद होने की आशंका से एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को झटका लग सकता है। भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया की तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jun 24 2025, 03:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
एशियाई शक्तियों की तेल आपूर्ति बाधित
Image Credit : Getty

एशियाई शक्तियों की तेल आपूर्ति बाधित

Hormuz Strait Closure Impact: ईरान पर अमेरिकी हमलों और Tehran की संभावित प्रतिक्रिया के चलते दुनिया का सबसे संवेदनशील व्यापारिक रूट हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) संकट में है। अगर ईरान इस रूट को बंद करता है तो भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसी एशियाई शक्तियों की तेल आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो सकती है।

26
हॉर्मुज़ से गुजरता है 20% वैश्विक तेल
Image Credit : Getty

हॉर्मुज़ से गुजरता है 20% वैश्विक तेल

अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही में 14.2 मिलियन बैरल कच्चा तेल प्रतिदिन, 5.9 मिलियन बैरल पेट्रोलियम उत्पाद प्रतिदिन, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुजरे यानी वैश्विक उत्पादन का करीब 20%।

Related Articles

Related image1
Iran attack US Al-Udeid base: अल-उदीद अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमला, कतरी एयरस्पेस बंद
Related image2
Israel Iran War: ईरान ने इजरायल पर 4 झुंड में दागी मिसाइलें, 3 की मौत, लागू हुआ संघर्ष विराम
36
चीन: सबसे बड़ा संकटग्रस्त खरीदार
Image Credit : Getty

चीन: सबसे बड़ा संकटग्रस्त खरीदार

चीन प्रतिदिन 5.4 मिलियन बैरल कच्चा तेल इसी रूट से मंगाता है। सऊदी अरब और ईरान इसके प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं। अप्रैल 2025 में 1.3 मिलियन बैरल ईरानी तेल आयात किया। विश्लेषकों के अनुसार, अगर यह रूट बंद हुआ तो चीनी रिफाइनरियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा झटका लग सकता है।

46
भारत: 53% तेल हॉर्मुज़ से आता है
Image Credit : Getty

भारत: 53% तेल हॉर्मुज़ से आता है

भारत ने पहली तिमाही में 2.1 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल इसी रूट से मंगाया। इसके मुख्य सप्लायर इराक और सऊदी अरब हैं। हाल के वर्षों में रूसी तेल आयात में वृद्धि के बावजूद, हॉर्मुज़ निर्भरता अब भी अहम। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हॉर्मुज़ पर बढ़ते तनाव को लेकर सरकार सतर्क है और आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रही है।

56
दक्षिण कोरिया: 68% आयात इसी रूट से
Image Credit : Getty

दक्षिण कोरिया: 68% आयात इसी रूट से

दक्षिण कोरिया में इसी रूट से 68 प्रतिशत इंपोर्ट होता है। यहां 1.7 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल आता है हॉर्मुज़ से और सबसे बड़ा सप्लायर सऊदी अरब (1/3 हिस्सा) है। सरकार के पास 200 दिन की रणनीतिक भंडारण क्षमता है। ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि हम संभावित व्यवधान की स्थिति में वैकल्पिक योजनाएं तैयार कर रहे हैं।

जापान: 95% तेल मध्य पूर्व से

जापान प्रतिदिन 1.6 मिलियन बैरल कच्चा तेल इसी रूट से आयात करता है। पिछले साल 95% तेल आयात मध्य पूर्व से हुआ। Mitsui OSK जैसी शिपिंग कंपनियां खाड़ी में बिताए समय को घटाने के उपायों पर काम कर रही हैं। इसके अलावा थाईलैंड, फिलीपींस, यूरोप, अमेरिका 2 मिलियन बैरल/दिन एशिया के अन्य देशों के लिए करते हैं।

66
यह देश भी करते हैं इस रूट का इस्तेमाल
Image Credit : Getty

यह देश भी करते हैं इस रूट का इस्तेमाल

  • यूरोप: 0.5 मिलियन बैरल
  • अमेरिका: 0.4 मिलियन बैरल

सीमित विकल्प और बायपास की मुश्किलें

सऊदी और UAE के पास बायपास पाइपलाइन है लेकिन क्षमता सिर्फ 2.6 मिलियन बैरल/दिन की है। ईरान की गोरेह-जस्क पाइपलाइन निष्क्रिय है, अधिकतम क्षमता 300,000 बैरल/दिन की है। EIA के मुताबिक, ओपेक+ का अतिरिक्त उत्पादन भी फारस की खाड़ी पर निर्भर है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
इज़राइल (Israel)
ईरान
चीन
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
Recommended image2
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
Recommended image3
Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत
Recommended image4
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image5
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
Related Stories
Recommended image1
Iran attack US Al-Udeid base: अल-उदीद अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमला, कतरी एयरस्पेस बंद
Recommended image2
Israel Iran War: ईरान ने इजरायल पर 4 झुंड में दागी मिसाइलें, 3 की मौत, लागू हुआ संघर्ष विराम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved