राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि इजरायली सेना का नागरिकों पर हमला अस्वीकार्य है। वह इस मामले में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। 

मॉस्को: इजरायल पर हमास के हमले के सातवें दिन भी संघर्ष जारी है। गाजापट्टी पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। इजरायल ने लोगों से गाजापट्टी खाली करने का आदेश दिया है। इजरायल के इस आदेश के बाद लाखों लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। उधर, रूस ने इजरायल की इस कार्रवाई की खिलाफत की है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि इजरायली सेना का नागरिकों पर हमला अस्वीकार्य है। वह इस मामले में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा पुतिन ने?

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इजरायली फोर्स के संभावित जमीनी हमले से नागरिकों के मरने की संख्या काफी अधिक है जो पूरी तरह से अस्वीकार्य होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए उनका देश मध्यस्थता के प्रयासों में मदद करने के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में भारी मशीनरी का उपयोग एक खतरनाक स्टेप है इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नागरिक हताहत बिल्कुल अस्वीकार्य होंगे।