शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने यह फैसला लिया। जापान की एनएचके और अन्य स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजो आबे ने पद छोड़ने की पेशकश की थी।  

टोक्यो. शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने यह फैसला लिया। जापान की एनएचके और अन्य स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजो आबे ने पद छोड़ने की पेशकश की थी। 

शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। इसी बीमारी की वजह से शिंजो को 2012 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हें पिछले एक हफ्ते में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे 17 अगस्त और 24 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। इसके बाद से ही जापान की मीडिया में उनकी सेहत को लेकर तमाम बातें चल रही थीं। हालांकि, जापान के सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने कहा था कि वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। 

लगातार सबसे ज्यादा पीएम रहने वाले नेता
शिंजो ने हाल ही में प्रधानमंत्री के तौर पर 7 साल 6 महीने का कार्यकाल पूरा किया है। वे इस पद पर रहने वाले जापान के पहले पीएम हैं। इससे पहले उनके चाचा और पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम ये रिकॉर्ड था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घट रही जापान में लोकप्रियता
हाल ही में जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी ने एक सर्वे किया था। इसके मुताबिक, जापान में शिंजो आबे की लोकप्रियता पहले के मुकाबले घट रही है। रविवार को सार्वजनिक हुए इस सर्वे में कहा गया है कि जापान में 58.4% लोग कोरोना से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। वहीं, मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी सिर्फ 36% है। यह 2012 से अब तक सबसे कम है।