केन्या के सांसद रिचर्ड न्यागाका 30 साल पहले इंडिया में पढ़ाई कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एक शख्स के होटल में 200 रुपए का खाना उधारी खाया था। उसे ही लौटाने वो वापस इंडिया पहुंचे।  

औरंगाबाद: आज की दुनिया में जहां बेईमान लोगों की भरमार है, वहीं कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जो ईमानदारी पर विश्वास जताने को मजबूर करते हैं ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद से सामने आया, जहां 30 साल पहले का उधार चुकाने के लिए केन्या के एक सांसद पहुंचे। इस सांसद का नाम रिचर्ड न्यागाका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


रिचर्ड ने 30 साल पहले औरंगाबाद के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी। उस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले काशीनाथ गवला के यहां 200 रुपए का खाना खाया था। लेकिन पैसे नहीं होने के कारण वो उसे उधारी खाते में लिखवाकर चले गए थे। दरअसल, रिचर्ड काशीनाथ के यहां कई बार खाना खा चुके थे। इसलिए दोनों के बीच विश्वास बन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद रिचर्ड वापस केन्या लौट गए। 

लेकिन रिचर्ड इस बात को भूले नहीं थे। जब रिचर्ड ने शादी की, उस समय उन्होंने कसम खाई कि वो वापस इंडिया जाएंगे और शख्स के पैसे चुकाएंगे। 

अब सांसद बन चुके रिचर्ड ने वापस औरंगाबाद पहुंचकर उस शख्स को ढूंढा। जब वो उसके घर पहुंचे, तो किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। लेकिन रिचर्ड ने सारी बातें उन्हें बताई और अपना उधार चुकाया। 

सोशल मीडिया पर रिचर्ड की ईमानदारी की काफी तारीफ हो रही है। लोग उनके इस कदम की काफी सराहना कर रहे हैं।