रय्याना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतिरक्ष यात्री होंगी जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी।

रियाद : सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रय्याना बरनावी रविवार को इतिहास रचेंगी। वे अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ निजी एक्स -2 मिशन का हिस्सा बनकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी। इसके साथ ही वह अरब की कई महिलाओं और लड़कियों के लिए मिसाल बन जाएंगी। जिस सऊदी अरब में लड़कियों और महिलाओं के लिए सख्त कानून है, वहां की महिला अब आसमान में उड़ान भरेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि रय्याना बरनावी सऊदी अरब की पहली महिला अंतिरक्ष यात्री होंगी जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी। बरनावी के अलावा मिशन में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, जॉन शॉफनर और अली अकरानी शामिल होंगे।

स्पेस पर जाने वाली पहली मुस्लिम महिला

रय्याना बरनावी ने न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय से बायोमेडिकल साइंसेज में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब से बायोमेडिकल साइंस में ही मास्टर्स किया। उन्होंने ब्रिस्ट और स्टेम सेल कैंसर रिसर्च में नौ साल लेब्रोटरी टेक्निशियन के रूप में काम किया है।

मिशन विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं रय्याना बरनावी

वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के 10-दिवसीय मिशन पर अंतरिक्ष में जाने वाली पहली मुस्लिम महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। रय्याना बरनावी एक्सिओम मिशन 2 (एक्स-2) के लिए एक एक्सपर्ट के रूप में काम करेंगी।

क्या है एक्सिओम मिशन2?

Axiom Mission 2 (Ax-2) का चालक दल 21 मई को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से शाम 5:37 बजे उड़ान भरेगा। चालक दल स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरेगा। एक्सिओम मिशन 2 (या Ax-2) Axiom Space द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक नियोजित निजी क्रू मिशन है।

महिलाओं की ड्राइविंग से हटाया प्रतिबंध

बता दें कि रूढिवादी देश सऊदी अरब देश अपने को पूरी तरह से अब बदलने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले सऊदी सरकार ने महिलाओं की ड्राइविंग पर लगे बैन को खत्म कर दिया था।

यह भी पढ़ें- घर के दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह लगाने की सजा, इस देश में गिरफ्तार हुआ भारतीय नागरिक