आज पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी।  लेकिन इसी के साथ राष्ट्र दो देशों भारत और पाकिस्तान में बंट गया। 

नई दिल्ली. आज पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। लेकिन इसी के साथ राष्ट्र दो देशों भारत और पाकिस्तान में बंट गया। लेकिन सवाल ये है कि जब दोनों देशों को आजादी एक साथ मिली थी, तो पाकिस्तान एक दिन पहले क्यों स्वतंत्रता दिवस मनाता है। आईए जानते हैं मुख्य वजह....

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने लगा। जबकि भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दरअसल, माना जाता है कि लॉर्ड माउंटवेटन ने 14 अगस्त 1947 को ही पाकिस्तान को उसकी शक्ति ट्रांसफर कर दी थी ताकि 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान के आला अधिकारी स्वतंत्रता दिवस मनाकर दिल्ली कार्यक्रम में शामिल हो सकें। 

एक कारण ये भी
जबकि कुछ लोग समय को भी एक वजह मानते हैं। लोगों का तर्क है कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को 00:00 बजे मिली थी। पाकिस्तान का समय भारत के समय से 30 मिनट आगे है। इसलिए वहां के हिसाब से आजादी 14 अगस्त रात 11.30 बजे मिली। इसलिए पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।