लिज ट्रस के नाम का महारानी एलिजाबेथ औपचारिक ऐलान करतीं। इसके पहले परंपरागत रूप से बोरिस जॉनसन ने महारानी से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के सामने और महारानी की मौजूदगी में अपने इस्तीफा की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद महारानी ने लिज ट्रस को नया प्रधानमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया।

Liz Truss UK Prime Minister: कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को यूके का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। महारानी एलिजाबेथ ने अपने कार्यकाल के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस को सरकार बनाने के लिए सहमति दी है। सिम्बालिक किसिंग सेरेमनी के बाद लिज ट्रस ने बाल्मोरल कासल में शपथ ली। यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री की ताजपोशी या शपथ बकिंघम पैलेस में न होकर महारानी के समर रेजीडेंस पर हुआ है। लिज ट्रस, प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाली यूके की तीसरी महिला हैं। पहली महिला पीएम मार्गरेट थैचर रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिज ट्रस के नाम के औपचारिक ऐलान के पहले इस्तीफा

लिज ट्रस के नाम का महारानी एलिजाबेथ औपचारिक ऐलान करतीं। इसके पहले परंपरागत रूप से बोरिस जॉनसन ने महारानी से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के सामने और महारानी की मौजूदगी में अपने इस्तीफा की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद महारानी ने लिज ट्रस को नया प्रधानमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया। यह पूरा कार्यक्रम स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के बाल्मोरल कासल में संपन्न हुआ। लिज ट्रस, महारानी के कार्यकाल की 15वीं प्रधानमंत्री हैं। जबकि यूके की वह 16वीं प्रधानमंत्री हैं। केवल विंस्टन चर्चिल ही ऐसे पीएम रहे जो महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के पहले के पीएम हैं। चर्चिल 1952 में पीएम पद की शपथ लिए थे।

सिम्बालिक ही रही सेरेमनी

महारानी के स्वास्थ्य की वजह से सेरेमनी सिंबालिक ही आयोजित की गई। यहां अधिकारिक रूप से लिज ट्रस के पीएम बनाए जाने के बाद, वह लंदन लौट आईं। अधिकारिक रूप से पीएम बनकर लंदन से वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से स्पीच देने के बाद, वह अपनी कैबिनेट बनाएंगी। कैबिनेट गठन के बाद जूम पर ही महारानी एलिजाबेथ, नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगी। महारानी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मंत्रियों को मोहर या सील सौंपने का रस्म अदा करेंगे। अगले दिन बुधवार को नई कैबिनेट की पहली मीटिंग लिज ट्रस करेंगी। इसके बाद वह बतौर देश की पीएम, पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी का हुआ ऐलान, लिज ट्रस होंगी अगली प्रधानमंत्री

यूके की 16वीं प्रधानमंत्री होंगी लिज ट्रस, देखिए कौन-कौन रहा है ब्रिटेन का पीएम

भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने यूके के गृह सचिव पद से दिया इस्तीफा, लिज ट्रस के साथ नहीं करेंगी काम

दिल्ली का 'राजपथ' अब कहलाएगा 'कर्तव्य पथ'?