दुनिया में पैसेवालों के लिए एक से एक महंगे होटल हैं, जिनका एक रात का किराया लाखों रुपए है। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा होटल कौन-सा है। बता दें कि इसका एक रात का किराया इतना है, जितनी लोगों की जिंदगीभर की कमाई नहीं होगी।
World Most Expensive Hotels: अमीरों के लिए दुनियाभर में एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल्स हैं, जो मॉर्डन सुविधाओं से लैस हैं। इन होटल्स में ठहरने का किराया लाखों में है। क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा होटल कौन है और उसमें एक रात रुकने का किराया कितना है? बता दें कि दुनिया के सबसे महंगे होटल में वन नाइट स्टे इतना महंगा है कि इस कीमत में बड़े आराम से 5 फॉर्च्यूनर कार खरीदी जा सकती हैं।
1- लवर्स डीप लग्जरी सबमरीन (Lover's Deep Luxury Submarine)
कीमत: 2.06 करोड़ रुपए Per Night
स्थान: सेंट लूसिया, कैरेबिया
यह अनोखा अंडरवॉटर होटल लग्जरी सुविधाओं के साथ ही एक पर्सनल शेफ और बटलर देता है। यहां आप गहरे नीले समंदर के नीचे जलीय वनस्पतियों को देख सकते हैं। चलती हुई पनडुब्बी में आपको मूंगे की चट्टानें दिखेंगी। जहाज पर ही आपको भोजन परोसा जाएगा, जिसमें कैवियार, चॉकलेट और सीप शामिल हैं। यहां एक रात का किराया 2.35 लाख डॉलर यानी 2.06 करोड़ रुपए है। यानी इस कीमत में 5 फॉर्च्यूनर गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं। इस कार की कीमत 40 लाख रुपए के आसपास है।
ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा घर, इसकी कीमत में बन जाएंगे शाहरुख के मन्नत जैसे 172 बंगले
2- अटलांटिस द रॉयल मेंशन (Atlantis The Royal Mansion)
कीमत: 88 लाख रुपए Per Night
स्थान: दुबई
आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया के मुताबिक, दुबई स्थित अटलांटिस द रॉयल मेंशन 43 मंजिला 7-स्टार होटल है। यहां रॉयल मेंशन के नाम से मशहूर दो मंजिला पेंटहाउस में 11,840 वर्ग फुट का आलीशान इलाका है, जहां मशहूर हस्तियों और अमीर लोग ठहरते हैं। इसका एक रात का किराया 1 लाख डॉलर यानी 88 लाख रुपए है।
3- पाम्स कसीनो रिजॉट (Palms Casino Resort, Las Vegas)
कीमत: 88 लाख रुपए Per Night
स्थान: लास वेगास, अमेरिका
लास वेगास के पाम्स कसीनो रिज़ॉर्ट का एम्पैथी सुइट आधुनिक कला और वैभव के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाना जाता है। इसे मशहूर कलाकार डेमियन हर्स्ट द्वारा डिजाइन किया गया है। यह दो-मंजिला सुइट 9,000 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें दो मास्टर बेडरूम और पर्सनल पूल है। इस सुइट में 24 घंटे बटलर सर्विस और प्राइवेट मसाज रूम शामिल है। इसका एक रात का किराया 1 लाख डॉलर यानी 88 लाख रुपए है।
4- होटल प्रेसिडेंट विल्सन (Hotel President Wilson)
कीमत: 70.40 लाख रुपए Per Night
स्थान: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
होटल प्रेसिडेंट विल्सन के द रॉयल पेंटाहाउस सुइट में 12 बेडरूम, एक पर्सनल जिम, बिलियर्ड्स, दुर्लभ किताबों का कलेक्शन, स्टाइनवे ग्रैंड पियानो के साथ जिनेवा लेक और आल्प्स पर्वत के शानदार नजारे हैं। सुइट में आपको एक पर्सनल शेफ और बटलर भी मिलेगा। यहां आप कसीनो, स्पा और वेलनेस सेंटर, सौना बाथ, इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, जकूज़ी, स्कीइंग, बोटिंग, वाटर स्कीइंग, सेलिंग, टर्किश बाथ, टेनिस, गोल्फ, हाइकिंग, पैडल बोटिंग और हॉट स्प्रिंग बाथ का मजा ले सकते हैं। इसका एक रात का किराया 80,000 डॉलर यानी 70.40 लाख रुपए है।
5- द मार्क होटल (The Mark Hotel)
कीमत:66 लाख रुपए Per Night
स्थान: न्यूयॉर्क
मार्क होटल के 5 बेडरूम वाले टेरेस सुइट में दो किंग साइज़ बेडरूम, दो क्वीन साइज बेडरूम और एक फुल बेडरूम है। इस सुइट में एक लिविंग रूम, किचन और टेरेस है और यह 4,788 वर्ग फीट में फैला है। इसका इंटीरियर आबनूस और गूलर की लकड़ी से बना है, जिसमें क्वाग्लियोटी के इतालवी लिनेन वाले बिस्तर हैं। इस सुइट का एक रात का किराया 75,000 डॉलर यानी 66 लाख रुपए है।
6- फोर सीजन्स, न्यूयॉर्क (Four Seasons New York)
कीमत:52.80 लाख रुपए Per Night
स्थान: न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क के फोर सीजन्स में स्थित टाई वार्नर पेंटहाउस को डिजाइन करने में 7 साल लगे। होटल की सबसे ऊंची 52वीं मंजिल पर फैले इस पेंटहाउस में कांच की 4 बालकनी हैं। यहां से शहर को 45 डिग्री एंगल में देखा जा सकता है। इस सुइट में एक रात का किराया 60,000 डॉलर यानी 52.80 लाख रुपए है।
7- होटल मार्टिनेज, कान्स (Hotel Martinez, Cannes)
कीमत:46.81 लाख रुपए Per Night
स्थान: कान्स, फ्रांस
कान्स फिल्म फेस्टिव में आने वाली मशहूर हस्तियां इस होटल में रुकती हैं। होटल मार्टिनेज में 17,975 वर्ग फीट का पेंटहाउस सुइट है। यहां से कान की खाड़ी, होटल के पर्सनल बीच और बुलेवार्ड डे ला क्रोइसेट के नजारे आप अपने सुइट से ही ले सकते हैं। इसमें एक सनलाउंजर भी हैं। इस सुइट का एक रात का किराया 53,200 डॉलर यानी 46.81 लाख रुपए है।
8- ग्रैंड रिज़ॉर्ट लैगोनिसी (Grand Resort Lagonissi)
कीमत: 44 लाख रुपए Per Night
स्थान: एथेंस, ग्रीस
ग्रैंड रिज़ॉर्ट लैगोनिसी स्थित यह विला शाही परिवारों के बीच खास पॉपुलर है। इस विला में किंग साइज़ बेड वाले दो मास्टर बेडरूम, फायरप्लेस और डाइनिंग टेबल वाला एक बड़ा लिविंग रूम, वेल डेकोरेटेड किचन और ग्रिल के साथ-साथ आउटडोर बारबेक्यू जैसी सुविधाएं हैं। इस विला में इनडोर-आउटडोर पूल, वेल इक्विप्ड जिम और स्टीम बाथ, समुद्र तल पर एक पसर्सनल डेक, गार्डन के साथ वुडन सीलिंग, मसाज टेबल वाला पर्सनल मसाज एरिया, संगमरमर से बने दो बड़े बाथरूम और एक गेस्ट बाथ शामिल है। इसके एक रात का किराया 50,000 डॉलर यानी 44 लाख रुपए Per Night है।
9- द मुराका एट कोनराड (The Muraka At Conrad)
कीमत: 44 लाख रुपए Per Night
स्थान: मालदीव्स
मुराका, कॉनराड मालदीव्स के रंगाली आइलैंड पर स्थित एक अंडरवाटर विला है, जो बेजोड़ लग्जरी एक्सपीरिंयस देता है। इस दो-मंजिला रिट्रीट में मरीन लाइफ के खूबसूरत नजारों वाला एक पानी डूबा हुआ मास्टर बेडरूम है। इसके अलावा इन्फिनिटी पूल और पर्सनल बटलर सर्विस उपलब्ध है। इस होटल में एक रात का किराया 50,000 डॉलर यानी 44 लाख रुपए है।
10- पेंटहाउस सुइट, होटल कैला डि वोल्पे (Penthouse Suite, Hotel Cala Di Volpe)
कीमत: 36.70 लाख रुपए Per Night
स्थान: सार्डिनिया, इटली
होटल कैला डि वोल्पे के प्रेसिडेंशियल सुइट में 250 वर्ग मीटर का रूफटॉप टैरेस और पर्सनल पूल है। इसके अलावा तीन बेडरूम, जकूजी वाले तीन बाथरूम, दो लिविंग रूम, एक सोलारियम और एक बड़ा टैरेस और एक फिटनेस एरिया शामिल है। इसका एक रात का किराया 41,700 डॉलर यानी 36.70 लाख रुपए है।
ये भी देखें : ये है दुनिया का सबसे महंगा पेन, एक की कीमत में खरीद लेंगे 70 आलीशान बंगले
