Japan Famous Actress: जापान, एक ऐसा देश जो अपनी कल्चरल डायवर्सिटी के साथ ही मॉर्डन टेक्नोलॉजी और समृद्ध फिल्म इंडस्ट्री के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी के जापान दौरे के मौके पर जानते हैं वहां की 7 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में। 

Japan Popular Actress: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को जापान के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जापानी पीएम के साथ मिलकर कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बता दें कि जापान एक ऐसा देश है, जो मॉर्डर्न टेक्नोलॉजी में बहुत आगे है। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि वहां की फिल्म इंडस्ट्री और एक्ट्रेस भी किसी से कम नहीं हैं। जानते हैं जापान की 7 सबसे खूबसूरत हीरोइंस के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- नोजोमी ससाकी (NOZOMI SASAKI)

नोजोमी ससाकी जापान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। नोजोमी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म द हैंडसम सूट है, जो कि 2008 में रिलीज हुई थी। नोजोमी एक्ट्रेस होने के साथ ही किकबॉक्सिंग और MMA के लिए एक रिकॉर्डिंग कलाकार और कमेंटेटर भी हैं।

ये भी पढ़ें : Japan Amazing Facts: नग्न होकर नाचने से लेकर आत्महत्या पर जुर्माने तक, जानें जापान के 10 रोचक तथ्य

2- कासुमी अरिमुरा (KASUMI ARIMURA)

कासुमी अरिमोरा अभी 32 साल की हैं। 13 फरवरी, 1993 को जापान के इटामी में पैदा हुईं अरिमुरा को 'अमाचन' सीरीज में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है। अरिमुरा ने करियर की शुरुआत 2010 में टीवी सीरियल द वुमेन ऑफ स्टील से की थी। उनकी पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई हनक्यू रेलवेज: ए 15 मिनट मिरेकल है।

3- हिकारी मित्सुसिमा (HIKARI MITSUSIMA)

40 साल की हिकारी मित्सुसिमा एक्ट्रेस होने के साथ ही सिंगर भी हैं। उन्होंने 1997 में एक आइडल सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वो 'फोल्डर 5' जैसे जे-पॉप ग्रुप की मेंबर रहीं। इसी साल हिकारी ने फिल्म रीबर्थ ऑफ़ मोथरा-II से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने 2005 में अल्ट्रामैन मैक्स से टीवी डेब्यू किया। हिकारी को थ्रिलर मूवी डेथ नोट और सायन सोनो द्वारा डायरेक्ट की गई कॉमेडी-ड्रामा/आर्ट फ़िल्म 'लव एक्सपोजर' में उनके रोल के लिए जाना जाता है।

4- नानाओ अराई (NANAO ARAI)

28 अक्टूबर, 1988 को साइतामा में पैदा हुई अराई एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो प्लैटिनम प्रोडक्शन से जुड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल 2009 में की। नानाओ को टोक्यो गर्ल्स कलेक्शन फैशन फेस्टिवल में मिस TGC के खिताब से नवाजा गया। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में टीवी सीरिज 'उरेरो मिकाकुनिन शोजो' से की। 2021 में उन्होंने एनिमेशन मूवी प्रिटी गार्जियन सेलर मून इटरनल: द मूवी के लिए अपनी आवाज डब कराई।

5- मिकाको ताबे (MIKAKO TABE)

25 जनवरी, 1989 को राजधानी टोक्यो में जन्मीं मिकाको ताबे फिलहाल 35 साल की हैं। उन्हें जापान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में गिना जाता है। ताबे ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में 'सेलर मून म्यूजिकल' में एक्टिंग से की। इसके बाद उन्होंने 2004 में 'द रीजन' से फिल्मों में डेब्यू किया। उन्हें टीवी सीरिज 'मिडनाइट डायनर' में शानदार रोल के लिए भी जाना जाता है।

6- मैरी इतोयो (MARIE IITOYO)

5 जनवरी, 1998 को जापान के चिबा में पैदा हुईं मैरी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वो 2019 से ही जापानी मैग्जीन ओग्गी के लिए खासतौर पर मॉडलिंग करती रही हैं। उन्हें द टनल टू समर, ब्लैक क्लोवर: स्वोर्ड ऑफ द विजार्ड किंग और द एग्जिट ऑफ गुडबॉयस जैसी एनिमेशन फिल्मों में आवाज देने के लिए जाना जाता है।

7- मिनामी हमाबे (MINAMI HAMABE)

जापान के इशिकावा में 29 अगस्त, 2000 को जन्मीं मिनामी हमाबे ने करियर की शुरुआत फिल्म 'ऐस अटॉर्नी' से की थी। हमाबे ने कई नाटकों में भी काम किया है, जिनमें द प्रॉमिस्ड नेवरलैंड, काकेगुरुई और कीप योर हैंड्स ऑफ एजोकेन हैं।

ये भी देखें : किस राशि के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर? वो 6 राशियां जिनमें पैदा हुए लोगों के पास कुबेर का खजाना