PM Modi Japan Tour: पीएम मोदी 29-30 अगस्त को जापान दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। जापान, एक ऐसा देश जो अपनी सांस्कृतिक विविधता को समेटे हुए मॉर्डन दुनिया के साथ कदमताल कर रहा है। जानते हैं इसके रोचक फैक्ट्स।  

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक जापान और चीन के चार दिवसीय दौर पर जा रहे हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत जापान से होगी, जहां 29 और 30 अगस्त को वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के साथ ही कई द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बात करेंगे। बता दें कि जापान एक ऐसा देश है, जिसमें संस्कृति के साथ ही आधुनिकता की झलक दिखती है। आइए जानते हैं जापान और वहां के लोगों से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।

कितने द्वीपों से मिलकर बना है जापान?

जापान करीब 6852 द्वीपों से मिलकर बना है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इन द्वीपों में सिर्फ 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा बड़े हैं। इतना ही नहीं, जापान के केवल 4 द्वीप ही पूरे देश के 97% भाग का हिस्सा है, जबकि 6848 आइलैंड का टोटल एरिया कुल क्षेत्रफल का केवल 3% है।

ये भी देखें : किस राशि के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर? वो 6 राशियां जिनमें पैदा हुए लोगों के पास कुबेर का खजाना

जापान में इंसानों के रहने लायक कितने आइलैंड?

जापान के 6852 आइलैंड में से सिर्फ 430 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। बाकी निर्जन हैं। यहां का लगभग 70% एरिया पहाड़ी है, जिसके चलते यहां की ज्यादातर आबादी तटीय और मैदानी इलाकों में रहती है।

जापान में हर साल कितने भूकंप आते हैं?

भौगोलिक रूप से जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जो घोड़े की नाल के आकार का एक बहुत बड़ एरिया है। इस इलाके में दुनिया के लगभग 75% सक्रिय ज्वालामुखी हैं। साथ ही ये 90% भूकंपों के लिए भी जिम्मेदार है। जापान में 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं, जिनमें 110 सक्रिय हैं। इस देश में हर साल 1500 से ज्यादा भूकंप आते हैं।

जापान में ट्रेन के नीचे आत्महत्या करने पर क्यों लगता है जुर्माना?

जापान में अगर कोई शख्स ट्रेन के नीचे कूदकर सुसाइड कर लेता है तो यात्रा में बाधा डालने के लिए उसके रिश्तेदारों को भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस देश में काली बिल्ली को बहुत शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि ये सौभाग्य लाती हैं।

जापान की ट्रेनें दुनिया में सबसे ज्याा पंक्चुअल क्यों हैं?

जापान की ट्रेनों को दुनिया की सबसे पंक्चुअल रेल माना जाता है। यहां की ज्यादातर ट्रेनें बिल्कुल अपने निर्धारित समय पर चलती हैं। जापान में एवरेज ट्रेन महज 20 सेकेंड तक ही लेट होती हैं।

जापान में शादी की उम्र क्या है?

जापान में शादी के लिए न्यूनतम आयु पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 18 साल तय है। ये नियम 1 अप्रैल, 2022 से लागू हुआ है और अब किसी भी लिंग के व्यक्ति को शादी करने के लिए कम से कम 18 साल का होना जरूरी है।

जापान में नग्न होकर कौन-सा उत्सव मनाते हैं?

जापान अपने लगातार चलने वाले त्योहारों के लिए जाना जाता है, लेकिन हदाका मात्सुरी शायद यहां के सबसे अजीबोगरीब त्योहारों में से एक है, जिसमें हजारों जापानी पुरुष अपने आनेवाले साल को समृद्ध बनाने के लिए सार्वजनिक रूप से नग्न होकर नृत्य करते हैं। सबसे बड़ा मात्सुरी ओकायामा में होता है, जहां के सैदाईजी मंदिर में अनुमानित 10,000 पुरुष नग्न होकर इस उत्सव को मनाते हैं। मान्यता है कि शिंगी की दो छड़ियां सौभाग्य और खुशियां लाती हैं और उन्हें इन लोगों के बीच फेंका जाता है। जो लोग इन छड़ियों को पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं, उन्हें उस साल का भाग्यशाली पुरुष कहा जाता है।

जापान का सबसे पॉपुलर भोजन कौन सा है?

जापान का सबसे पॉपुलर फूड सुशी है। ये एक ट्रेडिशनल जापानी व्यंजन है, जिसे चीनी और सिरके वाले चावल से बनाया जाता है। इसमें मांस और सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। कुछ तरह के सुशी में सामग्री को चावल और अन्य भरावन के साथ सूखी समुद्री शैवाल की परत में लपेटा जाता है।

जापानी लोगों की औसत उम्र दुनिया में सबसे ज्यादा

जापान के लोगों की औसत आयु पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। जापानी महिलाओं की एवरेज ऐज 86 साल है। वहीं, जापान के पुरुषों की औसत उम्र भी 82 साल के आसपास है। भारत में लोगों की औसत उम्र 70 साल है।

जापान की राष्ट्रीय मिठाई क्या है?

योकान जापान की राष्ट्रीय मिठाई है। पूरे देश में अलग-अलग प्रकार के मौसमी योकान मिलते हैं। इसे अज़ुकी बीन्स, चीनी और आटे (अरारोट) जैसी वनस्पति आधारित सामग्री से बनाया जाता है। योकान का सेवन सबसे पहले मंदिरों में किया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यह कुलीनों और समुराई परिवारों के बीच भी पॉपुलर हो गया। जापानी लोग ईल फ्लेवर वाली आइसक्रीम भी बड़े चाव से खाते हैं।

जापान में किसे माना जाता है सबसे अशुभ?

जापान में 4 नंबर को सबसे ज्यादा अशुभ मानते हैं। दरअसल, जापान में 4 नंबर को इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि जापानी भाषा में 'चार' को 'शि' कहा जाता है, जो 'मृत्यु' शब्द के समान माना जाता है। यही वजह है कि लोग इस अंक से बचते हैं। जापान में नजर दौड़ाने पर आप पाएंगे कि यहां कि इमारतों में चौथी मंजिल नहीं होती। इसके अलावा सामान भी 3 या 5 के सेट में ही बेचे जाते हैं। जापानी कोशिश करते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस अंक का इस्तेमाल न करें। 

ये भी पढ़ें : दुनिया की आबादी को 9 अरब पहुंचाने में सबसे आगे रहेंगे ये 10 देश, लगेंगे सिर्फ 288 महीने