अमेरिका के मियामी में दूसरी महिलाओं को देखने के चलते प्रेमी के आंख में रेबीज की सुई घोंप दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

मियामी। अमेरिका के मियामी में एक महिला ने अपने प्रेमी के आंख में कुत्ते को दी जाने वाली रेबीज की सुई घोंप दी। महिला इस बात से गुस्सा थी कि प्रेमी दूसरी महिलाओं को देखता है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मियामी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 44 साल की महिला सैंड्रा जिमेनेज का पीड़ित व्यक्ति के साथ आठ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। पीड़ित अपने कुत्ते को लगाने के लिए रेबीज के दो इंजेक्शन लेकर आया था। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था कि पीड़ित दूसरी महिलाओं को देखता है।

दोनों हाथ में रेबिज का इंजेक्शन लेकर कर दिया हमला

मियामी के अपर ईस्टसाइड इलाके में स्थित नॉर्थईस्ट 62वें स्ट्रीट के 500 ब्लॉक में दोनों रहते थे। शनिवार को उनके बीच बहस हुई। दोनों के बीच रात 10 बजे झगड़ा हुआ। पीड़ित सोफे पर लेटा हुआ था तभी महिला उसके ऊपर कूद गई। उसके दोनों हाथ में रेबिज का इंजेक्शन था। पीड़ित खुद को बचा पता इससे पहले ही महिला ने उसके दाहिनी पलक में इंजेक्शन घोंप दिया। जिमेनेज को 7,500 डॉलर के मुचलके पर जेल में डाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में 26 साल के भारतीय छात्र की हत्या, चलती कार पर हमलावर ने चलाई गोली

दूसरी ओर पीड़ित को इलाज के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ा। प्रेमी के आंख में इंजेक्शन घोंपने के बाद महिला मौके से भाग गई थी। पीड़ित ने 911 डायल पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने महिला को घर के बाहर एक कार में सोते हुए पाया। जिमेनेज ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है। उसने दावा किया है कि झगड़े के दौरान उसे भी चोटें लगी थीं।

यह भी पढ़ें- Video: खालिस्तानियों ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ की बदतमीजी