भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को मिला है। इन वैज्ञानिकों ने क्वांटम फिजिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।

Nobel Prize in Physics 2025: 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को मिला है। क्लार्क बर्कले, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से हैं। डेवोरेट जॉन क्लार्क, येल यूनिवर्सिटी से हैं। वहीं, जॉन एम. मार्टिनिस कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सांता बारबरा से हैं। इन तीनों वैज्ञानिकों को इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम यांत्रिक सुरंग और एनर्जी क्वांटीकरण की खोज के लिए यह सम्मान मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि उनके प्रयोगों ने चिप आधारित इलेक्ट्रिकल सर्किट का इस्तेमाल कर "क्वांटम फिजिक्स को क्रियाशील रूप में प्रकट किया"। इससे यह दिखा कि क्वांटम घटनाएं इतने बड़े पैमाने पर प्रकट हो सकती हैं कि उन्हें हाथ में पकड़ा जा सके। अकादमी ने कहा, "भौतिकी में एक प्रमुख प्रश्न उस प्रणाली का अधिकतम आकार है जो क्वांटम यांत्रिक प्रभावों को प्रदर्शित कर सके।" पुरस्कार विजेताओं के प्रयोगों ने साबित किया कि ऐसे प्रभाव परमाणु या उप-परमाणु स्तर तक सीमित नहीं हैं।

Scroll to load tweet…

1984 और 1985 में किए गए प्रयोगों की एक श्रृंखला में क्लार्क, डेवोरेट और मार्टिनिस ने एक पतली गैर-चालक परत द्वारा अलग किए गए सुपरकंडक्टरों से बना एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बनाया। इसे जोसेफसन जंक्शन के रूप में जाना जाता है। उनके मापों से पता चला कि जब सर्किट से धारा प्रवाहित होती है तो यह इस प्रकार व्यवहार करता है मानो सभी आवेशित कण एक ही कण हों जो पूरे तंत्र को भर रहे हों।

बुधवार को होगी रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद, बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल की घोषणा की जाएगी। गुरुवार को साहित्य के नोबेल की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को पता चलेगा कि नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिला है। आर्थिक विज्ञान के नोबेल मेमोरियल पुरस्कार के साथ इस सीजन का समापन 13 अक्टूबर को होगा।

यह भी पढ़ें- Nobel Prize 2025: मैरी ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल, शिमोन सकागुची को मिला मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार, जानें किया क्या काम

नोबेल पुरस्कार जीतने पर मिलता है कितना पैसा?

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (8.87 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। ये 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ द्वारा दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- टॉमहॉक मिसाइल यूक्रेन को दिया तो.., जानें व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी क्या चेतावनी