उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।  उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने यह जानकारी दी है. 

सियोल : उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इससे उत्तर व दक्षिण कोरिया व जापान के बीच तनाव फिर बढ़ सकता है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने यह जानकारी दी.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकारी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने सफलतापूर्वक एक लक्ष्य पर निशाना साधा। केसीएनए ने कहा कि इन परीक्षणों का रणनीतिक महत्व है, क्योंकि इससे राज्य के सुरक्षाबलों का आधुनिकीकरण करने की दिशा में गति मिलती है। केसीएनए ने कहा कि मिसाइल ने 700 किमी (435 मील) दूर एक टारगेट को ठीक से हिट किया। 

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 2019 से बना हुआ है गतिरोध 
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता में 2019 से गतिरोध बना हुआ है, जब अमेरिका ने पाबंदियों में बड़ी राहत देने का उत्तर कोरिया के आग्रह को ठुकरा दिया था। अब किम की सरकार बाइडेन प्रशासन के वार्ता के अनुरोध को ठुकरा रही है, उसका कहना है कि पहले वाशिंगटन अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को छोड़े। 

विशेषज्ञों का मानना है उत्तर कोरिया अपने चिर प्रतिद्वंद्वियों पर उसे परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार करने और देश पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को कम करने के लिए अधिक दबाव डालने के इरादे से इस तरह के परीक्षण कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- North Korea ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, पूर्वी तट पर साधा निशाना