Boat Exlosion In New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में हडसन नदी से गुजर रही एक नाव में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Boat Exlosion In New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक हादसा हुआ है। हडसन नदी से गुजर रही एक नाव में अचानक धमाका हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को 911 पर सूचना मिली थी कि नदी में एक शख्स बेहोश हालत में मिला है। मौके पर पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चलती नाव में हुआ धमाका

अमेरिकी तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हडसन नदी से गुजर रही एक नाव में विस्फोट हुआ। बताया गया कि नाव पर मौजूद व्यक्ति ज्वलनशील पदार्थ से जुड़ा कोई काम कर रहा था। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि 911 पर कॉल करने वाले लोगों को नदी में 59 वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। मौके पर पहुंची टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस विस्फोट की वजह की जांच कर रही है और अभी तक मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला आरोप

पिछले सप्ताह भी हुआ था एक हादसा

पिछले सप्ताह भी न्यूयॉर्क शहर में एक नाव ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गई थी। यह नाव मैक्सिकन नौसेना की बताई जा रही थी, जो कई देशों की यात्रा पर निकली थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, 142 साल पुराने ब्रुकलिन ब्रिज को इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। इस घटना का वीडियो भी कई लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।