OnlyFans स्टार लिली फिलिप्स ने लंदन के एक फ्लैट में 101 पुरुषों के साथ सेक्स का वीडियो बनाया, जिससे विवाद छिड़ गया। एयरबीएनबी द्वारा प्रतिबंध का सामना कर सकती हैं लिली। फ्लैट मालिक को घटना की जानकारी नहीं थी।

वर्ल्ड डेस्क। OnlyFans स्टार लिली फिलिप्स ने लंदन के एक फ्लैट में एक ही दिन में 101 पुरुषों के साथ सेक्स करते हुए अपना वीडियो बनाया था। अब उन्हें एयरबीएनबी द्वारा प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, लिली ने जिस फ्लैट में वीडियो बनाया उसके मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद उसके होश उड़ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 साल की लिली फिलिप्स ने ब्रिटेन के लंदन के नॉटिंग हिल में 1.5 मिलियन पाउंड की लागत से बनाए गए विक्टोरियन डिजाइन वाले शानदार फ्लैट में अपना वीडियो बनाया था। उन्होंने एडल्ट प्लेटफॉर्म पर 101 लोगों के साथ मैराथन सेक्स को लाइव-स्ट्रीम किया। इसके बाद से वह सुर्खियों में हैं।

लिली फिलिप्स ने 14 घंटों में 101 लोगों से बनाए संबंध

लिली फिलिप्स ने मात्र 14 घंटों में 100 से अधिक पुरुषों के साथ संबंध बनाए। उनके इस स्टंट पर एक यूट्यूब डॉक्यूमेंट्री वायरल हो गई है। इसपर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। कुछ लोगों ने इसपर नाराजगी और चिंता व्यक्त की है।

वीडियो में कमजोर दिखीं लिली फिलिप, कांप रहा था शरीर

लिली फिलिप ने पहले तो "आई स्लीप्ट विद 100 मेन इन वन डे" टाइटल वाले वीडियो में इस चुनौती को व्यक्तिगत यौन कल्पना बताया है। हालांकि घटना के बाद की स्थिति ने एक अलग ही तस्वीर पेश की। वीडियो में फिलिप्स साफ-साफ कमजोर दिखाई दीं। उनका शरीर कांप रहा था। आंखें लाल हो गईं थीं। लिली ने OnlyFans कंटेंट के माध्यम से कथित तौर पर 2 मिलियन पाउंड से अधिक की कमाई की है। उन्होंने 101-पुरुष चुनौती को अपने अगले लक्ष्य के लिए एक "वार्म-अप" बताया है। उनका लक्ष्य एक ही दिन में 1,000 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाना है।

फ्लैट की मालकीन को नहीं था घटना का पता

फ्लैट की मालकीन कैरोल को पता नहीं था कि उसकी संपत्ति में इस तरह की हरकत की गई है। कैरोल ने डेली मेल से कहा, "हमें अब इस बारे में पता चल गया है। पहले हमें कुछ भी पता नहीं था कि उसने फ्लैट में क्या किया। जब वह गई तो फ्लैट में किसी भी चीज का कोई निशान नहीं था। कुछ दिनों बाद हमें घटना की जानकारी मिली।"