बुर्किना फासो में आतंकवादियों ने 600 से ज़्यादा लोगों को गोलियों से भून डाला। सेना की मदद करने के आरोप में यह नरसंहार किया गया, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस घटना की जानकारी अब दुनिया को मिली है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादियों ने 600 से ज़्यादा लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी। बर्सलोगो शहर में हुआ यह हमला बेहद क्रूर और अमानवीय था। अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने लोगों को गोलियों से भून डाला। सेना की मदद करने के आरोप में यह नरसंहार किया गया। लोगों को खाइयों में लाइन से खड़ा करके गोलियों से भून दिया गया। 24 अगस्त को बर्सलोगो के निवासी जब सुरक्षा खाई खोद रहे थे, तभी यह हमला हुआ। इस सामूहिक हत्याकांड की जानकारी अब दुनिया को मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े जमात नुसरत अल इस्लाम वाल मुस्लिमीन (JNIM) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। माली में सक्रिय यह आतंकी संगठन बाइक पर सवार होकर बर्सलोगो के बाहरी इलाके में पहुँचा और ग्रामीणों पर गोलियां चला दीं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस हमले में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, संगठन ने 300 और फ्रांसीसी सरकार के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से CNN ने 600 लोगों के मारे जाने की खबर दी है।

इलाके में दहशत का माहौल है। तीन दिनों तक शवों को इकट्ठा किया जाता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर के अंग हर तरफ बिखरे पड़े थे। दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक, बुर्किना फासो में 2015 से अब तक 20,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।