हाल ही में पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हसन निसार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गीदड़ भभकी देते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट। हाल ही में पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट हसन निसार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गीदड़ भभकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हसन निसार राजनाथ सिंह को कह रहे हैं कि कोई राजनाथ सिंह को समझाये की वो प्रेमनाथ बने न की राजनाथ सिंह बने। जर्नलिस्ट ने बांग्लादेश के संदर्भ में बात करते हुए कहा कि ये लोग अपनी औकात में रहें। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने राजनाथ सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रवैये की वजह से सताए हुए करोड़ों हिंदुओं ने इस्लाम धर्म अपनाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट हसन निसार के द्वारा दी गई गीदड़ भभकी वाली वीडियो को एक्स पर पाकिस्तान अनटोल्ड अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिसे 9 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। हालांकि, एशियानेट वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Scroll to load tweet…

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी

अभी से कुछ दिन पहले ही भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसी के भाषा में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत में कोई भी आतंकी हमला करके सरहद पार भाग जाएगा तो भारत उसे पाकिस्तान में घुसकर मारेगा। उन्होंने ये बयान एक भारतीय न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान दिया था। उनका ये बयान एक ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के एक रिपोर्ट के बाद आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान में भारत आतंकियों को ढूंढकर मार रहा है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: आखिर क्यों पाकिस्तान की आवाम मरियम नवाज शरीफ से है परेशान, अल्लाह से जानें कौन सी मांग रहे दुआ