पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने अपने दिए गए भाषण में महिला जज के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के लिए फिर से माफी मांगी और कहा कि अगर उनके भाषण से किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें इस बात का खेद है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस पर वह अपने बयान पर माफी मांगते नजर आए हैं। इमरान खान ने एक महिला जज के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर माफी मांगी और कहा कि अगर उन्होंने हद पार कर दी हो तो उन्हें इस बात का खेद है। बता दे, खान ने सत्ता से बेदखल होने के कुछ महीनों बाद दिए गए भाषण में इस्लामाबाद के शीर्ष पुलिस अधिकारियों और जज जेबा चौधरी को धमकी देते हुए कहा था कि वह उन्हें छोड़ेंगे नहीं तथा उनकी पार्टी के नेता शाहबाज गिल को प्रताड़ित करने के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला जज को इमरान खान ने दी थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के अप्रैल महीने में इस्लामाबाद में एक भाषण को संबोधित करते हुए इमरान खान ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों और जज जेबा चौधरी को धमकी दी थी हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान इमरान खान ने कहा कि जब वे पहले उक्त जज के अदालत कक्ष में गए थे तो उन्हें काफी पछतावा हुआ था। सुनवाई के दौरान पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। धमकी देने के 1 महीने से ज्यादा समय बाद इमरान खान माफी मांगने के लिए जज के अदालत कक्ष में गए लेकिन पुलिस ने बताया कि जज छुट्टी पर हैं।

आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ था मामला

गौरतलब है जेबा चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की थी हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने आतंकवाद के आरोपों को हटा दिया और अवमानना मामले में इमरान खान के माफी मांगने के बाद उन्हें माफ कर दिया लेकिन उनके खिलाफ अभी भी अवमानना का एक मामला अदालत के समक्ष लंबित है।