कंगाल होने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने 5 फरवरी को दुनियाभर में भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने की साजिश रची थी। इसके लिए सभी दूतावासों को गुप्त मैसेज भेजे गए थे। 

नई दिल्ली। भारत से दुश्मनी के चक्कर में पाकिस्तान कंगाल हो गया है। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने दुनियाभर में भारत को बदनाम करने की साजिश रची थी। 5 फरवरी को पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों की तैनाती के खिलाफ प्रदर्शन करने वाला था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने समय रहते साजिश का खुलासा कर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान की सरकार ने अपने सभी दूतावासों को फैक्स और ईमेल भेजकर साजिश की जानकारी दी थी। इसके अनुसार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम किया जाना था। इसके साथ ही उन्हें कश्मीर में ऐसी साजिश रचने के लिए कहा गया जिससे भारत की बदनामी हो।

'कश्मीर एकजुटता दिवस' करने वाले थे विरोध प्रदर्शन
भारत की खुफिया एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने दूतावासों को एक गुप्त नोट भेजा था। इसमें भारत के खिलाफ नई साजिशों का विवरण दिया गया था। 'कश्मीर एकजुटता दिवस' (पांच फरवरी को पाकिस्तान द्वारा मनाया जाता है) के दिन भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाना था।

घाटी को दहलान की थी साजिश
ऐसी जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। भारत के सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकियों को शुक्रवार को पकड़कर बड़ी घटना होने से रोक दिया था। इन आतंकियों के पास से मोर्टार, हैंड ग्रेनेड, अंडर बैरल लॉन्च ग्रेनेड, 400 से अधिक गोलियां और हथियारों का का जखीरा बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि यह सामने आया है कि पकड़े गए आतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। ये आतंकी कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।

यह भी पढ़ें- परवेज मुशर्रफ ने रची थी कारगिल जंग की साजिश, इन कामों के लिए रखा जाएगा याद