Pakistan Indian Diplomats: पाकिस्तान एक बार फिर से भारत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करता नजर आया है। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय राजनियकों को परेशान करने का काम शुरू कर दिया है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का बदला माना जा रहा है।

Pakistan Gas Cylinder: पाकिस्तान भारत को उकसाने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हट रहा है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रह रहे भारतीय डिप्लोमैट्स के साथ जो व्यवहार कर रहा है वो काफी निंदनीय है। भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं स्थानीय गैस सिलेंडर सप्लायर्स को भी इस बात के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि वो उन्हें सिलेंडर न बचें। इतना ही नहीं मिनरल वाटर और न्यूजपेपर जैसी आम जरूरतों को लेकर भी पाकिस्तान नीचे गिरता हुआ दिखाई दिए है। ये फैसला भारत द्वारा चल गए ऑपरेशन सिंदूर के बदले के तौर पर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ बताया जा रहा है। इसी के आड़ में पाकिस्तान ऐसे छोटी-छोटी कार्रवाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है। दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी राजनियकों को भी अखबार पहुंचाने बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस्लामाबाद में भारतीय राजनियकों को परेशान करने के लिए ऐसी ही 19 घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ भारत ने ये मुद्दा पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने भी उठाया था।

पाकिस्तान ने जो गैस, पानी और अखबार जैसी बुनियादी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया है वो वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस का उल्लंघन माना जा रहा है। आर्टिकल 25 के मुताबिक मेजबाद देश को डिप्लोमैटिक मिशन के तौर पर काम करने के लिए जरूर सुविधाएं जरूर प्रदान करनी चाहिए। पाकिस्तान ऐसी हरकते करके खुद एक बार फिर से दुनिया के सामने उजागर कर रहा है। वो सीधे तौर पर भारतीय राजनियकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलात हुआ नजर आ रहा है। यहां तक की पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी इसका मुद्दा अमेरिका की धरती पर उठाते दिखे हैं। साथ ही भारत को चेतावनी देने का भी काम किया है।