PM Modi China Visit: चीन के तियानजिन में हो रहे SCO शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Vladimir Putin - Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरे का आज दूसरा दिन है। कल उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से व्यापार, आतंकवाद और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की और SCO समिट में भाग लिया। आज समिट का आखिरी दिन है। इस दौरान पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में दोनों नेताओं के बीच पुतिन की दिसंबर में होने वाली भारत यात्रा पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी आज SCO सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे भारत के क्षेत्रीय सहयोग और रणनीतिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद पुतिन से द्विपक्षीय बैठक होगी और फिर पीएम मोदी भारत लौटेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

कल SCO समिट में सभी नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस फोटो में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी नजर आए थे। मोदी-पुतिन की आज होने वाली बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है। इसे भारत पर व्यापारिक दबाव डालने वाले अमेरिका के लिए भी एक संदेश माना जा रहा है। भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही दोनों नेताओं के बीच दो बार बातचीत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: SCO Summit 2025: PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुआ, पुतिन-शहबाज के साथ ग्रुप फोटो, जानें पूरी कहानी!

2021 में आखिरी बार भारत आए थे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस साल दिसंबर में भारत आ सकते हैं। 2021 में वह आखिरी बार वह भारत आए थे। आज की बैठक में रक्षा और ऊर्जा सहयोग के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। इसके बाद पुतिन तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से भी मुलाकात करेंगे। मोदी के चीन दौरे के बाद भारत और चीन के रिश्तों में बदलाव दिख रहे हैं। 2020 में हुई गलवान झड़प के बाद पहली बार दोनों देशों ने सीमा और व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर सहमति बनाई है। हालांकि, सीमा विवाद और पानी के मुद्दे जैसे बड़े विवाद अभी भी बने हुए हैं। आर्थिक दबाव और वैश्विक परिस्थितियों ने दोनों देशों को बातचीत के लिए मजबूर किया है, लेकिन पूरी तरह रिश्ते ठीक करने में अभी समय लगेगा।