दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल के ऑफिस पर पुलिस ने छापा मारा है। मार्शल लॉ लगाने के बाद उनके देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई थी। अब उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी भी चल रही है।

सिओल/नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई पुलिस ने वहां के राष्ट्रपति यून सुक योल के ऑफिस पर छापेमारी की है। बता दें कि इससे पहले 9 दिसंबर को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति योल के देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था। साउथ कोरिया की मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस के मुताबिक, राष्ट्रपति यून ने मार्शल लॉ लागू किया था, जिसके चलते उनके खिलाफ जांच शुरू की गई। इसलिए उन्हें जांच चलने तक किसी भी हाल में देश छोड़ने या विदेश यात्रा की परमिशन नहीं होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक लगाया था मार्शल लॉ

बता दें कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर की रात को अचानक मार्शल लॉ घोषित कर दिया था। इसके बाद संसद में स्पेशल फोर्स और हेलिकॉप्टर भेजे गए थे। हालांकि, विपक्ष के अलावा उन्हीं की पार्टी के सांसदों ने उनके इस आदेश को दरकिनार करके हुए उन्हें अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर किया।

विपक्ष कर रहा यून के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी

वहीं, दक्षिण कोरिया में विपक्ष यून को सत्ता से बेदखल करने के लिए उनके खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इसी के चलते उनके अचानक लिए गए फैसले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही राजधानी सियोल में लोग उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। यून को हटाने के लिए लोग जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति रहने के बाद भी यून सुक योल और उनके करीबी लोगों के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही है।

मार्शल लॉ से पूरे देश में गहराया पॉलिटिकल संकट

मार्शल लॉ 6 घंटे तक चला, लेकिन इससे दक्षिण कोरिया में पॉलिटिकल संकट गहरा गया था। सांसदों और नागरिकों ने यून को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग की, जिससे मजबूरी में उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इसके बाद से ही साउथ कोरिया की सड़कों पर लोग उग्र प्रदर्शन कर उनके खिलाफ महाभियोल गाने की मांग पर अड़े हैं।

ये भी देखें : 

लैब से गायब हुए जानलेवा वायरस के 323 नमूने, सरकार ने माना बड़ी जैव सुरक्षा चूक