पोप फ्रांसिस  ने इससे पहले भी दुनियाभर के ईसाइयों से अफगानिस्तान में शांति और सह अस्तित्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने व्रत करने की भी सलाह दी थी।

वर्ल्ड डेस्क. तलिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात खराब हैं। पोप फ्रांसिस ने अफगान नागरिकों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- सभी अफगान, चाहे वे अपने देश में हों, दूसरे देश में हों या मेजबान देशों में हों, अपने पड़ोसियों के साथ शांति और भाईचारे के साथ सम्मान के साथ रहें। 

Scroll to load tweet…


पहले भी की थी अपील
पोप फ्रांसिस ने इससे पहले भी दुनियाभर के ईसाइयों से अफगानिस्तान में शांति और सह अस्तित्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने को कहा था। इसके लिए उन्होंने व्रत करने की भी सलाह दी थी। सेंट पीटर्स स्क्वायर पर साप्ताहिक आर्शीवाद के लिए आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संबोधित करते हुए पोप ने कहा था कि वह अफगानिस्तान के घटनाक्रमों को बहुत चिंतित होकर देख रहे हैं। वह काबुल एयरपोर्ट पर हुए बम विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए शोकाकुल हैं।

छिड़ सकता है गृहयुद्ध
अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिल्ले ने कहा है कि अफगानिस्तान में गृह युद्ध छिड़ सकता है और आतंकी संगठन फिर से सिर उठा सकते हैं। अल-कायदा फिर से संगठित हो सकता है, ISIS और दूसरे आतंकी संगठनों की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- अफगानिस्तान गृह युद्ध की ओर, Al Qaeda-ISIS हो रहे सक्रिय, Taliban और सहयोगियों में शुरू हुई वर्चस्व की जंग

700 तालिबानियों को पंजशीर में मारने का दावा
कई दिनों से जारी खूनी खेल के बीच शनिवार को पंजशीर के लड़ाकों से पंगा लेना तालिबान को महंगा पड़ गया और उसके करीब 700 से अधिक लड़ाके ढेर हो गए। पंजशीर के फोर्स (प्रतिरोध बलों) का दावा है कि शनिवार की लड़ाई में करीब 700 तालिबानी मारे गए तथा और 600 अन्य को कैद कर लिया गया। पंजशीर की राजधानी बाजारक और प्रांतीय गवर्नर के परिसर की ओर जाने वाली सड़कों पर लैंडमाइन होने की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।