President Trump Terminate Top Army General: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल सीक्यू ब्राउन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। 

President Trump Terminate Top Army General:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल सीक्यू ब्राउन को जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन पद से हटा दिया है। यह फैसला अमेरिका के सैन्य नेतृत्व में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पांच अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी पद से हटाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जनरल सीक्यू ब्राउन को पद से हटाया

ट्रंप ने जनरल ब्राउन की 40 वर्षों की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। ब्राउन अमेरिकी इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे अश्वेत अधिकारी थे और राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर सलाह देते थे।

दो अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

इससे पहले रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ब्राउन को हटाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही दो अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी—चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन एडम लिसा फ्रेंचेटी और वाइस चीफ ऑफ द एयर फोर्स जनरल जिम स्लिफ को भी पद से हटा दिया गया। एडम लिसा फ्रेंचेटी अमेरिकी नौसेना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। इन सभी अधिकारियों की नियुक्ति पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में हुई थी।

यह भी पढ़ें: मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथी होंगे PM मोदी

बाइडन प्रशासन पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन की पदोन्नति को लेकर जो बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “पिछले प्रशासन के दौरान ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ में सेवा के अधिक योग्य और सम्मानित होने के बावजूद नींद में डूबी बाइडेन प्रशासन ने लेफ्टिनेंट जनरल कैन की पदोन्नति को नजरअंदाज किया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, जनरल केन और हमारी मिलकर शांति बहाल करेगी। जिसका लक्ष्य अमेरिका फर्स्ट होगा और इसके जरिए हमारी सेना के रिबिल्ड किया जाएगा।”