पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर या नवंबर महीने में युद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए अखिरी लड़ाई का वक्त आ गया है। इस बार भारत के साथ आखिरी बार युद्ध होगा।  

रावलपिंडी. पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अक्टूबर या नवंबर महीने में युद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए लड़ाई का वक्त आ गया है। इस बार भारत के साथ आखिरी बार युद्ध होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महत्वपूर्ण होगा संयुक्त राष्ट्र में इमरान का भाषण: राशिद

- उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस मुद्दे को हल करना चाहता तो अब तक कश्मीर में जनमत संग्रह किया होता। हमें कब्जे वाली घाटी के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। 

- "कश्मीर बर्बर और फासीवादी नरेंद्र मोदी के कारण विनाश की कगार पर है, और पाकिस्तान उसके सामने एकमात्र बाधा है। बाकी मुस्लिम दुनिया इस मुद्दे पर चुप क्यों है?"
- "जिन्ना ने बहुत पहले ही भारत में मुस्लिम विरोधी मानसिकता का आकलन किया था। जो लोग अभी भी भारत के साथ बातचीत की संभावना के बारे में सोचते हैं, वे मूर्ख हैं।"
- "27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान का होने वाला भाषण महत्व रखता है। हम भाग्यशाली हैं कि चीन जैसा दोस्त हमारे साथ खड़ा है।"