रेप के मामले में भगोड़े नित्यानंद ने फर्जी देश कैलासा के नाम पर अमेरिका के तीस से अधिक शहरों को धोखा दिया और उनके साथ सांस्कृतिक साझेदारी के लिए सिस्टर सिटी एग्रीमेंट किया। 

वाशिंगटन। रेप के मामले में आरोपी नित्यानंद फरार चल रहा है। नित्यानंद ने 2019 में दावा किया था कि उसने कैलासा नाम का अपना देश बना लिया है। अब एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि नित्यानंद ने अपने फर्जी देश कैलासा के नाम पर अमेरिका के 30 शहरों के साथ धोखाधड़ी की। जो देश असल में है ही नहीं, उसके साथ 30 अमेरिकी शहरों का सिस्टर एग्रिमेंट करा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार को अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि नित्यानंद ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ "सांस्कृतिक साझेदारी" पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पहले नेवार्क शहर ने कहा था कि उसने काल्पनिक देश कैलासा के साथ सिस्टर सिटी समझौता किया है। यह समझौता 12 जनवरी को किया गया था। सच्चाई का पता चलने पर समझौता रद्द कर दिया गया है।

30 से अधिक शहरों को दिया धोखा
संयुक्त राज्य कैलासा की वेबसाइट के अनुसार समझौता करने वाले 30 से अधिक अमेरिकी शहरों में रिचमंड,वर्जीनिया, डेटन, ओहियो, बुएना पार्क और फ्लोरिडा शामिल हैं। गुरुवार को फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे शहरों की लंबी लिस्ट है जिन्हें नित्यानंद ने धोखा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी देश के साथ समझौते पर फॉक्स न्यूज ने अमेरिका के कुछ शहरों के अधिकारियों से बात की। अधिकांश शहरों ने पुष्टि की है कि सच में उन्होंने कैलासा नाम के देश के साथ समझौता किया था।

यह भी पढ़ें- ममता से मिले अखिलेश, तय किया BJP से लड़ने के लिए एकजुट होकर करना है काम , बनाए रखी कांग्रेस से दूरी

बड़े सरकारी अधिकारियों को भी दिया धोखा

नित्यानंद ने फर्जी देश कैलासा के नाम पर अमेरिका के शहरों के मेयर और सिटी काउंसिल के अधिकारियों को ही धोखा नहीं दिया। उसने अमेरिका के फेडरल गवर्नमेंट के अधिकारियों को भी अपने झांसे में लिया था। नित्यानंद ने दावा किया है कि कांग्रेस के दो सदस्यों ने कैलासा को विशेष कांग्रेस की मान्यता दी है। इन सदस्यों में नोर्मा टोरेस भी शामिल हैं। वह सदन की विनियोग समिति में हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने अकेले इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अगले 4 साल में 10 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य: राजीव चंद्रशेखर