US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और दर्दनाक मामला वर्जीनिया से सामने आया है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोग मारे गए और कुछ घायल भी हुए हैं।

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं से गोलीबारी और लोगों की मौत की खबर सामने आती है। ताजा मामला वर्जीनिया से आया है, जहां मंगलवार शाम को गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंगलवार शाम 5:30 बजे हुई थी घटना

ये गोलीबारी स्पॉट्सिल्वेनिया काउंटी में हुई थी। शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता मेजर एलिजाबेथ स्कॉट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को एक टाउन हाउस कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी की सूचना मिली। यह जगह वाशिंगटन डीसी से लगभग 65 मील दूर है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई, चीन पर लगाया 104% टैरिफ

घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस और कई अधिकारी मिलकर संदिग्धों की तलाश में जुटे हैं और घटनास्थल को सुरक्षित बनाए हुए हैं। गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी हालत कैसी है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ितों के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।