रूस के राष्ट्रपति ने क्रिश्चियन धर्मगुरु के आग्रह पर इस सीजफायर का अनाउंसमेंट किया है। अब रूसी फौजें अगले दो दिनों तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेंगी। 

Russia announces ceasefire: यूक्रेन-रूस युद्ध में सीज फायर का ऐलान किया गया है। रूस के राष्ट्रपति ने क्रिश्चियन धर्मगुरु के आग्रह पर इस सीजफायर का अनाउंसमेंट किया है। अब रूसी फौजें अगले दो दिनों तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेंगी। व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार रात ऐलान किया है कि उनकी फौज 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन पर हमले नहीं करेगी। पुतिन ने यह निर्णय क्रिश्चियन धर्मगुरु पेट्रीआर्क किरिल की अपील पर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस और यूक्रेन दोनों मनाते हैं आर्थोडॉक्स क्रिसमस

दरअसल, 76 वर्षीय ईसाई धर्मगुरु पेट्रीआर्क किरिल, यूक्रेन और रूस दोनों देशों में सर्वमान्य धर्मगुरु है। यह इसलिए क्योंकि दोनों देशों में ईसाई समाज के आर्थोडॉक्स किश्चियनिटी को मानने वाले धर्मावलंबी अधिक हैं। क्रिश्चियन्स भी दो धाराओं के हैं। एक आर्थोडॉक्स जोकि अधिकतर रूस में ही हैं। दूसरा कैथॉलिक जोकि पूरी दुनिया में सबसे अधिक संख्या में इन्हीं ईसाईयों की है। कैथॉलिक 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। वहीं आर्थोडॉक्स 7 जनवरी को अपना क्रिसमस मनाते हैं। ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पूर्वी यूरोप के देशों जैसे रूस, ग्रीस, इथियोपिया और इजिप्ट में भी मनाया जाता है। वेटिकन के पोप, कैथॉलिक के सबसे बड़े धर्मगुरु हैं। इसी तरह आर्थोडॉक्स के पेट्रीआर्क किरिल हैं। पेट्रीआर्क किरिल ने भी क्रिसमस के लिए पुतिन से सीज फायर की अपील की थी। 

पहली बार यूक्रेन युद्ध में सीजफायर

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद ऐसा पहली बार है जब रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद रूस ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों को स्वतंत्र गणतंत्र की मान्यता देते हुए वहां अपने सैनिकों को तैनात करने के साथ यूक्रेन के दूसरे हिस्से पर हमला तेज कर दिया। 

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की नए साल पर उठाएं लुत्फ: काशी से शुरू इस रोमांचकारी यात्रा की जानिए खूबियां

12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा