रूस में कजाकिस्तान बॉर्डर के पास बांध टूटने से यूराल नदी में बाढ़ के चलते हजारों घर डूब गए हैं। टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है। अब करीब 4500 लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका है।  

मॉस्को। रूस में कजाकिस्तान बॉर्ड के पास बांध टूटने से बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बांध का पानी रुस के गांवों में फैलने से गृहस्तियां तबाह हो गई हैं। बाढ़ के कारण दक्षिणी यूराल के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। यहां रहने वाले लोगों को रिलीफ टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। अब क्षेत्र के 4500 लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाला है। अभी भी बचाव कार्य चल रहा है। कजाकिस्तान की सीमा के पास ओर्स्क शहर बांध टूटने के बाद इमरजेंसी टीम रातभर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

6 हजार गृहस्तियां बर्बाद
ऑरेनबर्ग गवर्नर ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए लगातार टीम काम कर रही है। अब तक बाढ़ ग्रस्त इलाके से 1100 बच्चों समेत कुल 4500 लोगों सुरक्षित निकाला जा सका है। बाढ़ के कारण इलाके के करीब 6000 घर बर्बाद हो गए हैं। लोगों के अनाज, घर के सामान आदि सब बर्बाद हो गए हैं।

पढ़ें अमेरिका में भूकंप के झटके, न्यू जर्सी में आए भूकंप के झटके पेनसिल्विया, न्यूयार्क तक हुए महसूस

राष्ट्रपति पुतिन ने बाढ़ को लेकर दिए आदेश 
डैम टूटने से आई बाढ़ पर हर संभव मदद पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंत्री अलेक्जेंडर कुरेनकोव को क्षेत्र का दौरान करने का आदेश दिया है। लोगों को बाढ़ क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करवाने के काण कराए जाएं। उनके उपचार और रहने-खाने का पूरा इंतजाम किया जाए।

यूराल नदी खतरे के निशान के पास 
बांध टूटने के कारण ओरेनबर्ग में यूराल नदी का पानी काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है चेतावनी के बाद भी लोग घरों को खाली नहीं कर रहे हैं। पानी बढ़ा तो जबरन लोगों को बाढ़ क्षेत्र इलाकों से हटाना पड़ेगा।