रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। इस दौरान किम जोंग रूसी राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए खुद एय़रपोर्ट पहुंचे थे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच हथियारों को लेकर कोई बड़ा समझौता हो सकता है।

वर्ल्ड डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। रूसी प्रेसिडेंट पुतिन का यहां एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग खुद पुतिन को रिसीव करने के लिए प्योंगयांग के सुनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों देशों के प्रमुख हाथ मिलाने के साथ आपस में गले भी मिले। माना जा रहा है कि पुतिन और किम जोंग के बीच इस दौरे में हथियारों के साथ अन्य कुछ मुद्दों पर कोई बड़ा समझौता हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की इस संभावित यात्रा को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतिन ने कहा, ये मैत्रीपूर्ण राजकीय यात्रा 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरिया का दौरा करना काफी सुखद है। उन्होंने कहा कि 24 साल बाद वह उत्तर कोरिया के दौरे पर आए हैं। यह काफी लंबा समय है। उन्होंने इस दौरे को ‘मैत्रीपूर्ण राजकीय यात्रा’ करार दिया है। इसके अलावा पुतिन ने यूक्रेन युद्ध मामले में उनका सहयोग करने के लिए किम जोंग को धन्यवाद भी दिया। 

पढ़ें क्या रूस और यूक्रेन के युद्ध में होगा न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल? ऐसा क्या कह दिया पुतिन ने की मच गया हड़कंप

हथियारों का हो सकता है समझौता 
पुतिन के इस दौरे में किम जोंग के साथ आवश्यक मीटिंग में कई समझौते होने हैं। खास बात ये है कि पुतिन को यूक्रेन के साथ जंग में और हथियारों और गोला बारूद की जरूरत है। ऐसे में उत्तर कोरिया से हथियारों की सप्लाई को लेकर बड़ा समझौता हो सकता है। किम जोंग रूस को हथियार सप्लाई के बदले आर्थिक सहायता और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर संबंधी समझौता कर सकता है।

अमेरिका और साउथ कोरिया का ये दावा
अमेरिका और साउथ कोरिया का दावा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे संघर्ष के दौरान नॉर्थ कोरिया लगातार रूसी सेना को हथियार और गोला बारूद सप्लाई कर रहा है। अब पुतिन की इस यात्रा से कई सारी राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।