रूस के इजेव्स्क शहर के एक स्कूल में गोलीबारी में 7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने खुदकुशी कर ली। 20 लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने नाजी प्रतीकों और एक बालाक्लाव के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ था।

मॉस्को। मध्य रूस के इजेव्स्क शहर के एक स्कूल में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी में 7 बच्चों सहित 13 लोग मारे गए हैं। हमलावर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। हमले में 7 बच्चों समेत 21 लोग घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि गोलीबारी में स्कूल के दो सिक्योरिटी गार्ड, दो शिक्षक और 7 बच्चों की मौत हुई। हमलावर ने आत्महत्या कर लिया है। हमलावर ने नाजी प्रतीकों और एक बालाक्लाव के साथ काले रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था। हमलावर की पहचान की जा रही है। रूस के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमले में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 7 बच्चे हैं।

स्कूल नंबर 88 में हुई गोलीबारी
गोलीबारी की घटना स्कूल नंबर 88 में हुई। यह इजेव्स्क शहर के बीच में स्थित है। इसके पास ही शहर का प्रशासन भवन है। स्कूल की स्थापना 1994 में हुई थी। इसमें 982 छात्र पढ़ रहे हैं। यहां 80 शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं। उदमुर्ट गणराज्य के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने कहा कि अज्ञात शूटर इजेव्स्क के एक स्कूल में घुस गया। उसने गार्ड और वहां के कुछ बच्चों को मार डाला। कई बच्चे घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना का एक हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान में हुआ क्रैश, दो मेजर समेत छह अधिकारी की मौत

स्कूल में पहली से 11वीं क्लास तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। स्कूल को खाली करा लिया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि इजेव्स्क की आबादी लगभग 630,000 है। यह रूस के उदमुर्ट गणराज्य की क्षेत्रीय राजधानी है और मास्को से लगभग 1,000 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

यह भी पढ़ें- इटली की पहली महिला PM बनेंगी मेलोनी, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार सत्ता में आएगी दक्षिणपंथी पार्टी