यूक्रेन की तरफ से रूसी शहर बेलगोरोड पर हमला किया गया है। इसमें 2 बच्चों सहित 18 रूसी नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि 108 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। 

Russia Ukraine War. रूस के बेलगोरोड सिटी पर यूक्रेन ने ताजा हवाई हमले किए हैं। रूसी मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हमले में 2 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 108 लोग घायल हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घटना की जानकारी दे दी गई है। क्रेमलिन ने हमले के बाद चेतावनी दी है कि इस अटैक के पीछे जिसका भी हाथ है, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इससे पहले रूस ने भी यूक्रेन पर ताजा हवाई किए थे, जिसमें करीब 39 यूक्रेनी मारे गए थे। माना जा रहा है कि यूक्रेन ने उसी हमले का जवाब दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रेमलिन ने दी चेतावनी

यूक्रेन पर रूसी हमले के ठीक एक दिन बाद यूक्रेन ने पलटवार किया और बेलगोरोड शहर पर हवाई हमले किए हैं। यह हमला यूक्रेन की सीमा से करीब 30 किलोमीटर दूर बेलगोरोड-यूक्रेन बॉर्डर पर किया गया है। रूस ने कहा है कि कीव की सेना ने अंधाधुध गोलीबारी की है और रूसी शहर को बार-बार निशाना बनाया है। हमले का एक वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है। कारें जल रही हैं और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। फुटेज में विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं लेकिन अभी तक इस वीडियो फुटेज की पुष्टि नहीं की गई है।

Scroll to load tweet…

इस बीच क्रेमलिन ने चेतावनी दी है कि जो भी इस हमले के पीछे है, उसे हम नहीं छोड़ने वाले हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी हमले का जवाब देने की बात कही है। जैसा कि आप जानते हैं 1 दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले किए थे जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग के शुरूआती दिनों को छोड़ दिया जाए तो यह रूस की तरफ से हाल फिलहाल का सबसे भीषण हमला था। इसके बाद यूक्रेन ही नहीं अमेरिका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। 

यह भी पढ़ें

Watch Video: दिल को छू रहा भारतीय एंबेसी का यह अंदाज...जानें कैसे दी नए साल की शुभकामनाएं