तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर रूसी विमान में लैंडिंग के बाद अचानक आग लग गई। विमान में सवार सभी 89 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

वर्ल्ड डेस्क। तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद रूस द्वारा बनाए गए एक यात्री विमान में आग लग गई। विमान में 89 यात्री सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। रविवार को हुई इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी स्लाइड की मदद से विमान में सवार लोगों को तेजी से बाहर निकाला गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुर्की के परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी लैंडिंग स्थगित कर दी गई। हादसे का शिकार हुआ विमान सुखोई सुपरजेट 100 था। यह विमान अजीमुथ एयरलाइंस द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। विमान काला सागर में स्थित रूस के सोची से अंताल्या आया था। विमान में 89 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Scroll to load tweet…

एयरपोर्ट हैबर ने हादसे के वीडियो को X पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि विमान में आग लगी हुई है। विमान में सवार यात्री स्लाइड कर बाहर आ रहे हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझा रहे हैं। विमान के इंजन से धुआं निकल रहा है।

Scroll to load tweet…

तेज हवा के कारण विमान की लैंडिंग हुई खराब

अजीमुथ एयरलाइंस के हवाले से बताया गया कि तेज हवा के कारण विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ठीक तरह से लैंड नहीं कर सका। इसके चलते आग लग गई। रूस के संघीय विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने बताया है कि विमान सात साल पुराना था।

यह भी पढ़ें- शुरू हो चुका है तीसरा विश्वयुद्ध, जानें किसने किया इतना बड़ा दावा