रूस की मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले को लेकर रूसी पुलिस अधिकारी ने 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिसमें चार संदिग्ध भी शामिल हैं। ये डिटेल FSB सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया है।

रूसी आतंकी हमला। रूस की मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले को लेकर रूसी पुलिस अधिकारी ने 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिसमें चार संदिग्ध भी शामिल हैं। ये डिटेल FSB सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया है। रूसी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को में 6200 लोगों की क्षमता वाले संगीत स्थल क्रोकस सिटी हॉल पर हमलावरों ने हमला कर दिया था, जिसकी वजह से ताजा जानकारी के अनुसार 93 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 107 लोग अस्पताल में भर्ती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में भारी संख्या में लोग रूसी रॉक बैंड पिकनिक का प्रदर्शन देखने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान लगभग 5 की संख्या में हथियार बंद लोग मॉल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके अलावा हमलावरों ने ग्रेनेड और आग लगाने वाले बमों से भी हमला किया, जिसकी वजह से मॉल के छत पर भयानक आग लग गई और ऊपर का हिस्सा धुं-धुं कर जलने लगा।

रूसी अधिकारी हमले के बाद लगातार घटना की जांच में जुटे

रूसी अधिकारी हमले के बाद लगातार घटना की जांच में जुटे हुए है। इसके अलावा वो समय-समय पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपडेट दे रहे हैं।रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने हमले की निंदा करते हुए इसे खूनी आतंकवादी कृत्य बताया और विश्व स्तर पर निंदा करने का आग्रह किया। इस हमले के बाद दुनिया के कई देशों ने प्रतिक्रिया दी। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा की और एकजुटता दिखाने का आवाहन किया। वहीं हमले से पहले मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने संभावित चरमपंथी खतरों के कारण भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की चेतावनी जारी की थी।

ये भी पढ़ें: रूसी पुलिस अधिकारियों ने फिल्मी स्टाइल में मॉस्को हमले के 2 आरोपी को पकड़ा, 3 की तलाश जारी