फिलीपींस में आए राई तूफान ने यहां जमकर तबाही मचाई है। इसमें 70 लोगों से ज्यादा की मौत होने की खबर है। यह तूफान इस साल देश में आने वाला सबसे खतरनाक तूफान है।

मनीला। फिलीपींस (Philippines) में आए राई तूफान (hurricane ) ने यहां जमकर तबाही मचाई है। इसमें कम से कम 70 लोगों की मौत की खबरें हैं। 
यह तूफान इस साल देश में आने वाला सबसे खतरनाक तूफान है। भारी तबाही के चलते 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। फिलीपींस के दक्षिणी और मध्य इलाकों में इस तूफान ने तबाही मचाई है। इसके कई इलाकों में कई घरों की छतें उड़ गई और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। संचार और बिजली व्यवस्था भी ध्व्स्त हो गई है। लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर यैप ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी कि फिलहाल 10 लोग लापता हैं और 13 लोग जख्मी हैं।

गुरुवार से शुरू हुआ था तूफान 
 राई तूफान (Super Typhoon Rai) गुरुवार से शुरू हुआ। इस दौरान हवाएं 195 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अधिकतम गति 270 Km प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल हवाओं ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देश में जमकर तबाही मचाई। इससे बिजली और फोन सेवा बाधित हैं। शनिवार को सरकारी आपदा राहत एजेंसी ने कम से कम 31 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन स्थानीय खबरों के मुताबिक तूफान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 70 के ऊपर हो सकती है। इनमें से ज्यादातर की मौत पेड़ गिरने और उसकी चपेट में आने से हुई है। गवर्नर अर्लेनी बाग ओ प्रांत की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया कि करीब 1.80 लाख आबादी वाला उनका प्रांत ‘जमींदोज’हो गया है। उन्होंने खाना, पानी, अस्थाई निवास, ईंधन, स्वच्छता किट और दवाओं की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

95% घरों की उड़ गई छत
दूसरे प्रांत के डिप्टी गवर्नर नीलो देमेरे ने रेडियो के जरिये जानकारी दी कि दीनागत में लगभग 95 प्रतिशत घरों की छत उड़ गई है। आपात निवास की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत शिविर भी नहीं बचे हैं। वहां रहने का कोई स्थान नहीं है। चर्च, स्कूल, बाजार सब जमींदोज हो गए।