क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तेल के बाद जीवन के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं किया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर शून्य कारों, शून्य सड़कों, शून्य उत्सर्जन के साथ मानव जाति के लिए क्रांति होगा। 

सऊदी अरब में एक ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां शून्य सड़क, शून्य कार और शून्य कार्बन उत्सर्जन होगा। यानी उस शहर में न ही सड़क होगी और न ही सड़क पर चलने वाली कार और जब गाड़ियां नहीं होंगी तो प्रदूषण भी नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट को 'द लाइन' नाम से जाना जाएगा। शहर का निर्माण महीने भर में शुरू हो जाएगा। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शहर के लॉन्च की घोषणा की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना कार और सड़क वाला शहर कैसा होगा?

  • शहर में कोई सड़क और कार यानी गाड़ियां नहीं होंगी।
  • शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले ईको-शहर में 10 लाख लोग रह सकेंगे।
  • शहर में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली होगी।
  • यातायात के लिए एक सार्वजनिक परिवहन सिस्टम होगा।
  • यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक छोर से दूसरे छोर जाने में 20 मिनट ही लगे।
  • शहर को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
  • शहर पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा और स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा। 

170 किमी. लंबा ये प्रोजेक्ट NEOM का हिस्सा
170 किलोमीटर लंबे (106 मील लंबे) द लाइन 500 बिलियन डालर वाले नोम (NEOM) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। NEOM का अर्थ है नया भविष्य। संक्षिप्त रूप से NEOM का पहली बार सार्वजनिक रूप से न्यू फ्यूचर 24 अक्टूबर 2017 को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने घोषणा की, जिसमें 500 बिलियन डॉलर के शहर का निर्माण शामिल था।

शहर बनाने के पहले और बाद का प्लान

  • 1 मिलियन यानी 10 लाख निवासी वाले इस शहर के जरिए 2030 तक 380,000 नौकरियां पैदा की जाएंगी। 
  • शहर के बुनियादी ढांचे की लागत 100 बिलियन डॉलर से 200 बिलियन डॉलर होगी।

तेल के बाद कैसा होगा जीवन, उसी पर पूरा प्लान 
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तेल के बाद जीवन के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा क्यों सोचते हैं कि प्रकृति को बचाए रखने के साथ विकास नहीं किया जा सकता है। विकास के साथ हम प्रकृति का त्याग क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर शून्य कारों, शून्य सड़कों, शून्य उत्सर्जन के साथ मानव जाति के लिए क्रांति होगा।