स्कॉटलैंड के डुंडी में रहनी वाली जॉर्जिया ग्रेंजर ने अमेरिका में रहने वाले एक कपल से शादी की है। खास बात यह है कि शादी के बाद तीनों एक ही घर में रहते हैं।

एडिनबर्घ: आज के दौर में रिश्तों के मायने बदल चुके हैं। पहले आमतौर पर एक पुरूष एक महिला से शादी करता था या कुछ मामलों में एक पुरुष एक से ज्यादा महिलाओं से भी शादी कर लेता था। ठीक इस तरह महिलाएं भी एक से ज्यादा मर्दों के साथ विवाह कर लेती थीं। हालांकि, अब लड़का-लड़के से और लड़की-लड़की से शादी कर सकती है।, लेकिन स्कॉटलैंड के डुंडी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, ब्रिटेन की एक महिला अमेरिकी हस्बैंड-वाइफ के साथ थ्रूपल (Throuple relationship) के तौर पर जुड़ गई है। यानी वह पति-पत्नी दोनों की गर्लफ्रेंड बन गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तीनों एक साथ एक छत के नीचे रहते हैं।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार स्कॉटलैंड (Scotland) के डुंडी (Dundee) में रहने वाली 27 साल की जॉर्जिया ग्रेंजर (Georgia Grainger) की बातचीत अक्टूबर 2020 में अमेरिका में रहने वाले 40 साल के प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर क्ले (Clay) और उनकी 39 साल की पत्नी पत्नी एप्रिल (April) से ऑनलाइन शुरू हुई। दोनों ही जॉर्जिया से लगभग 13 साल बड़े हैं। कपल अमेरिका के ओकलाहोमा में अपने दो बच्चों के साथ रहता है। वो एक क्लोज रिलेशनशिप में थे, यानी किसी तीसरे व्यक्ति के बीच में आने की गुंजाइश ही नहीं थी।

तीनों के बीच हुईं मुलाकात

10 साल की शादी में रहने के बाद जब पति-पत्नी की बातचीत जॉर्जिया से हुई, तब उनकी लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव आया। बातचीत आगे बढ़ी तो साल 2021 में पति-पत्नी जॉर्जिया से मिलने स्कॉटलैंड गए और फिर जॉर्जिया भी उनसे मिलने अमेरिका पहुंच गई।इसके बाद तीनों ने तय कर लिया कि वो एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं और अब पति-पत्नी के बीच तीसरे शख्स, यानी जॉर्जिया के आने का वक्त आ चुका है। तब वो दोनों कपल से, थ्रूपल (एक रिश्ते में 3 लोग) बन गए।

जॉर्जिया के लिए स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गया कपल

जॉर्जिया के परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। जॉर्जिया का कहना है कि लोगों को लगता है, वो सिर्फ क्ले की वजह से रिश्ते में हैं, पर ऐसा नहीं है। उन्हें एप्रिल से भी प्यार है। उन्होंने ये भी कहा कि कई बार लोगों को लगता है कि वो तीनों सिर्फ जिंदगी में रोमांच बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, पर वो तीनों, बच्चों की जिम्मेदारी भी साथ उठाने को तैयार हैं, जो सबसे बड़ी बात है।

जॉर्जिया के दोनों पार्टनर यानी क्ले और एप्रिल अपने बच्चों के साथ स्कॉटलैंड शिफ्ट हो गए हैं। तीनों अब एक ही छत के नीचे साथ रहते हैं और इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि जीवन के किसी भी पहलु में, दो की वजह से तीसरा ना अकेला मेहसूस करे।

यह भी पढ़ें- 1.32 करोड़ रुपए खर्च कर लड़की ने लंबी करवाईं टांगें, चाहने वालों की लग गई लाइन, बनाए 6 नए ब्वॉयफ्रेंड्स