पाकिस्तान (Pakistan) से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर आई है। जहां, 6 साल की एक हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। पिछले कुछ सप्ताह से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ऐसी वारदातें लगातार हो रही हैं।

Hindu Girl Assaulted Pakistan. पाकिस्तान (Pakistan) से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर आई है। जहां, 6 साल की एक हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। पिछले कुछ सप्ताह से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ऐसी वारदातें लगातार हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शेख भिरकियो के सिंध गांव में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ लगातार ज्यादती की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मानवाधिकार संगठनों ने उठाई आवाज

पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठनों ने 6 साल की हिंदू लड़की रितू (बदला हुआ नाम) के साथ हुई इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जानकारी के अनुसार 23 साल के दो मुसलमान युवकों ने पहले तो लड़की का अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना सिंध प्रांत के अलाहयार जिले के शेख भिरखियों गांव की बताई जा रही है। रितु अपने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में पाई गई। उसके शरीर पर चोटों के भी निशान पाए गए हैं। लोगों ने उसे स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है लेकिन पुलिस की तरफ से मदद नहीं की जा रही है।

कट्टरपंथी विचारधारा का प्रभाव

जानकारी के अनुसार सिंध प्रांत के शेख भिरकियो और आसपास के गांवों में अल्ट्रा फंडामेंटलिस्ट मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है। यही वह है कि हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ इस तरह की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। बीते फरवरी महीने में ही मुलमानों ने एक हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला किया था। नीलो कोल्ही नामक व्यक्ति के घर पर लाठी-डंडे और बंदूक के साथ हमला किया गया था। उपद्रवियों ने फायर किया था जिसमें नीलो की बेटी सूधी को चोट लगी थी। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हो पाई।

अक्टूबर 2022 में शेख भिरकियो गांव की 10 साल की हिंदू लड़ी मीना बजानी का अपहरण कर लिया गया था। तब यह बात सामने आई थी कि उसके मुस्लिम बनाकर मुसलमान लड़के से शादी के लिए अपहरण किया गया था। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद किया और फिर उसे शेल्टर होम में रखा गया था।

यह भी पढ़ें

Operation Kaveri in Sudan: समुद्री रास्ते से जेद्दा जाएंगे भारतीय नागरिक, फिर होगी घर वापसी