Firing Squad: अमेरिका में 15 साल बाद फायरिंग स्क्वाड से मौत की सजा दी गई। इस व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता की हत्या के आरोप में यह सजा मिली। जानिए क्या है पूरा मामला।

Firing Squad: अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक शख्स को फायरिंग स्क्वाड ने मौत की सजा दी गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में 15 वर्षों के बाद एक व्यक्ति को ऐसी सजा दी गई। फायरिंग स्क्वाड का मतलब है कि अपराधी को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण कैरोलिना में एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता की हत्या के आरोप में शुक्रवार को फायरिंग स्क्वाड के द्वारा मौत की सजा दी गई। यह घटना इस मामले में ऐतिहासिक है क्योंकि पिछले 15 वर्षों में अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 साल बाद अमेरिका में मिली ऐसा सजा

फायरिंग स्क्वाड एक बेहद दुर्लभ मृत्युदंड विधि है जिसे विशेष परिस्थितियों में ही लागू किया जाता है। यह सजा तब दी जाती है जब अन्य विकल्प जैसे फांसी या लीथल इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होते या उन्हें स्वीकार नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें: जबरन गायब बलूच लोगों की लड़ाई लड़ने वाली कार्यकर्ता हुईं नॉमिनेट, संघर्ष को मिली पहचान

67 साल के ब्रैड सिगम पर हत्या के आरोप

67 साल के ब्रैड सिगम ने 2001 में में बेसबॉल बैट से डेविड और ग्लेडिस लार्के की हत्या करने की बात कबूल की थी। सिगमन ने अपने अंतिम समय में मृत्युदंड को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी लेकिन उसकी अपील को अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद, दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने भी उसकी क्षमादान की अपील को खारिज कर दिया।

सिगमन के पास मृत्युदंड के तरीके के रूप में घातक इंजेक्शन, फायरिंग स्क्वाड या इलेक्ट्रिक चेयर में से किसी एक को चुनने का विकल्प था। हालांकि उसने फायरिंग स्क्वाड को चुना, जो कि एक काफी दुर्लभ और विवादास्पद तरीका है। यह घटना 15 वर्षों में अमेरिका में फायरिंग स्क्वाड द्वारा दी गई पहली मृत्युदंड सजा है