दक्षिण कोरिया (South Korean) की एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। उसने जन्म के अगले ही दिन बच्चों को मार डाला और शवों को घर के फ्रिजर में छिपा दिया।

सियोल। दक्षिण कोरिया (South Korean) की एक महिला बच्चे को जन्म देने के अगले दिन ही उसकी हत्या कर देती थी। ऐसा उसने अपने दो बच्चों के साथ किया। महिला ने बच्चों के शवों को अपने घर के फ्रिजर में छिपाया था। अंतिम हत्या के चौथे साल महिला की पोल खुली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 साल की महिला ने यह स्वीकार कर लिया है उसने की अपने दोनों बच्चों को मारा। महिला ने कहा कि उसे तीन बच्चे हैं। इनकी उम्र 12 साल, 10 साल और 8 साल हैं। आर्थिक परेशानी के चलते अब वह और बच्चों को पालने में सक्षम नहीं है, जिसके चलते उसने बच्चों की हत्या की।

नवंबर 2018 और नवंबर 2019 में महिला ने की बच्चों की हत्या

इस घटना के बारे में दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने कहा कि नवजात बच्चों को उनके जन्म के दूसरे दिन मारा गया। महिला ने नवंबर 2018 में हॉस्पिटल में अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया था। वह लड़की थी। जन्म देने के अगले ही दिन महिला ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने घर के फ्रीजर में रख दिया। एक साल बाद नवंबर 2019 में भी महिला ने अपने पांचवे बच्चे के साथ ऐसा ही किया। वह लड़का था। महिला ने हॉस्पिटल से बाहर उसकी हत्या की और शव को घर के फ्रिजर में रख दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बच्चों की हत्या की जानकारी अपने पति से छिपाई थी। पति को उसने कहा था कि उसका गर्भपात हो गया है।

ऐसे खुला हत्यारन मां का पोल

यह मामला सरकार के वयस्क और निरीक्षण बोर्ड की जांच से सामने आया। बोर्ड ने पाया कि शिशुओं के जन्म को कभी भी आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड नहीं किया गया था। हालांकि अस्पताल में उनके जन्म का रिकॉर्ड था। इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। पूछताछ के दौरान महिला ने दो हत्याओं की बात कबूल की।