श्रीलंका के कोटमाले में एक दर्दनाक बस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई और 14 घायल हो गए। तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे की जांच जारी है।

Sri Lanka Bus Accident: (कोलंबो). श्रीलंका में एक बस के खाई में गिरने से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। 14 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कोटमाले नामक जगह पर हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीर्थयात्रियों से भरी सरकारी बस नियंत्रण खोकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। यह बस द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित तीर्थस्थल कटरागमा से कुरुनेगला जा रही थी। दोनों शहरों के बीच लगभग 250 किलोमीटर की दूरी है। मरने वालों में ज्यादातर बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

पुलिस ने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। 50 लोगों की क्षमता वाली बस में 70 यात्री सवार थे। यानी 20 अतिरिक्त यात्री बस में थे।

हादसे का कारण यांत्रिक खराबी थी या ड्राइवर को नींद आ गई थी, इसकी जांच की जा रही है। यह श्रीलंका का एक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। इसी रास्ते पर हर साल औसतन 3000 सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती हैं।