टेक्सास के हाईस्कूल में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई और घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

टेक्सास. टेक्सास के हाईस्कूल में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ह्यूस्टन इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अधिकारी ग्रेनिटा लाथम ने गोलीबारी की घटना में घायल छात्र की मौत की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी।

संदिग्ध को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद बुधवार को कक्षाओं के निलंबन की घोषणा की गई। गोलीबारी स्कूल परिसर के भीतर हुई है या बाहर, अभी यह भी पता नहीं चल पाया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)