Sona Comstar dispute: ब्रिटेन में पोलो खेलते समय हुई Sunjay Kapur की मौत का मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गया है। उनकी मौत के बाद सास-बहू के बीच सोना ग्रुप की विरासत को लेकर जंग छिड़ी थी। मां रानी कपूर ने संजय की मौत को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया था।

Sunjay Kapur death reason: लंदन में पोलो खेलते समय पिछले महीने जान गंवाने वाले मशहूर उद्योगपति संजय कपूर की मौत से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट सामने आयी है। ब्रिटेन के मेडिल हेल्थ ऑफिसर्स ने मौत की वजहों को प्राकृतिक बताया है। Surrey Coroner’s Office ने एक पत्र में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को जानकारी दी कि संजय कपूर की मौत Left Ventricular Hypertrophy (LVH) और Ischemic Heart Disease की वजह से हुई थी।

क्या है LVH और Ischemic Heart Disease?

LVH यानी हृदय के बाएं वेंट्रिकल की दीवार का मोटा हो जाना जिससे ब्लड पंप करने में दिक्कत होती है। यह उच्च रक्तचाप या हृदय पर अधिक दबाव पड़ने से होता है। वहीं, Ischemic Heart Disease में हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं मिलती जो अक्सर धमनियों के संकुचन (Atherosclerosis) के कारण होता है।

यह भी पढ़ें: ITR Rules: क्या ₹100-200 के UPI पेमेंट से भी आ सकता है टैक्स नोटिस? जानें नियम

Coroner की टिप्पणी और जांच को किया गया खत्म

ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि जांच से स्पष्ट हुआ कि मौत प्राकृतिक थी। ऐसे में Coroners and Justice Act 2009 की धारा 4 के तहत जांच समाप्त कर दी गई है और अब किसी जांच की आवश्यकता नहीं है।

प्रिया कपूर खेमे की प्रतिक्रिया, 'कोई साज़िश नहीं'

प्रिया कपूर से जुड़े लोगों ने बताया कि इस रिपोर्ट से साफ हो गया है कि कोई साजिश नहीं हुआ है। रिपोर्ट पहले ही संजय की मां रानी कपूर को भी भेजी जा चुकी है, बावजूद इसके उनके हालिया आरोप ‘हैरान करने वाले’ हैं।

रानी कपूर के गंभीर आरोप और नया मोड़

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने पिछले सप्ताह सरे पुलिस को पत्र लिखते हुए कहा था कि उन्हें ‘विश्वसनीय सबूत’ मिले हैं जिससे संदेह होता है कि मौत प्राकृतिक नहीं थी बल्कि इसमें साजिश की संभावना है। उन्होंने धोखाधड़ी, संपत्ति हस्तांतरण में गड़बड़ी, और कानूनी कागज़ों में मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने यह तक कहा कि यह एक ट्रांसनेशनल साज़िश हो सकती है जिसमें यूके, इंडिया और शायद यूएस तक के लोग या संस्थाएं शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 30,000 करोड़ की Sona Group पर सास-बहू की जंग: रानी कपूर ने बेटे की मौत को बताया इंटरनेशनल साजिश, कहा-हत्या हुई

Sona Group के नियंत्रण की लड़ाई

यह विवाद तब और बढ़ गया जब रानी कपूर ने Sona Comstar की AGM रुकवाने की मांग की और खुद को ग्रुप की बहुसंख्यक शेयरधारक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शोक में होने के दौरान उनसे ज़बरदस्ती कागज़ों पर दस्तखत करवाए गए। हालांकि, कुछ घंटों में ही कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया कि रानी कपूर अब कोई शेयरहोल्डर नहीं हैं। 2019 से संजय कपूर ही एकमात्र लाभकारी मालिक थे। कंपनी ने यह भी कहा कि उनके बेटे की मौत के बाद उनसे कोई दस्तावेज़ हस्ताक्षरित नहीं करवाया गया है। तीसरे मोड़ में Sona Comstar ने रानी कपूर को cease-and-desist letter भेजा जिसमें कहा गया कि उनके बयानों से कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।